मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल शनिवार को खरगौन जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर के भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। राज्यपाल सबसे पहले मालवा की शासिका देवी अहिल्या बाई के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने अहिल्या बाई की राजगादी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। राज्यपाल मंगूभाई ने राजवाड़े में स्थापित देवी अहिल्या बाई होलकर की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
2 of 5
महेश्वर: राज्यपाल ने देवी अहिल्या बाई की अष्टधातु से बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
- फोटो : सोशल मीडिया
राजगादी के दर्शन के बाद राज्यपाल ने राजवाड़े का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में मौजूद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक राजराजेश्वर मंदिर और बाणेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राजवाड़ा परिसर में ही स्थित सोने के झूले को निहारा। किला परिसर और विश्व प्रसिद्ध घाटों को देखकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल अभिभूत हो गए।
3 of 5
महेश्वर: प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर में पूजा करते राज्यपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
राजवाड़े का भ्रमण करने के बाद राज्यपाल मालवा की शासिका देवी आहिल्या द्वारा स्थापित महेश्वरी साड़ी उद्योग को नजदीक से देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां रेवा सोसाइटी में महेश्वरी साड़ी बनाने वाले बुनकरों से मुलाकात कर चर्चा की।
4 of 5
महेश्वर: बुनकरों से चर्चा करते राज्यपाल मंगूभाई
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों, किले और घाटों को देखकर राज्यपाल मंत्रमुग्ध हो गए। पहली बार महेश्वर पहुंचे राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कलेक्टर अनुग्रहा पी और एसपी सिद्धार्थ चौधरी से महेश्वर की जानकारी ली। इस दौरान अद्भुत नजारों को देखकर वह बहुत खुश हुए। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध नर्मदा नदी के घाट में नौका विहार का आनंद लिया और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचाई।
5 of 5
महेश्वर: नर्मदा नदी में नौका विहार का आनंद लेते राज्यपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें राज्यपाल मंगूभाई पटेल मांडू और महेश्वर के दो दिवसीय दौर पर हैं। इससे पहले वे शुक्रवार को मांडू के भ्रमण पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने ऐतिहासिक महलों का भ्रमण किया था। साथ ही स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उन्हें उपहार वितरित किया था और कागदीपुरा के ग्रामीणों से भी चर्चा की थी।