फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Damoh: बेबस नदी की बाढ़ में डूबा ट्रैक्टर और थ्रेसर, ग्रामीणों ने जान दांव पर लगाकर निकाले वाहन

Fri, 23 Sep 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 04:44 PM IST
सार

Damoh: बेबस नदी की बाढ़ में डूबा ट्रैक्टर और थ्रेसर, ग्रामीणों ने जान दांव पर लगाकर निकाले वाहन Damoh: Tractor and Thresher submerged in the floods of the bebas river, villagers took out their vehicles by putting their lives at stake

विज्ञापन
Damoh: Tractor and Thresher submerged in the floods of the bebas river
बेबस नदी में अचानक पानी बढ़ने से डूबा ट्रैक्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं। दमोह जिले में बहने वाली बेबस नदी में बांध से पानी छोड़े जाने से अचानक पानी बढ़ने से बड़ा हादसा होने से टल गया। बेबस नदी पार कर रहा ट्रैक्टर और एक थ्रेसर मशीन पानी में डूब गई। बाद में ग्रामीणों ने जान दांव पर लगाकर वाहनों को बाहर निकाला। 

 
Damoh: Tractor and Thresher submerged in the floods of the bebas river
ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर दूसरे ट्रैक्टर से वाहनों को निकाला। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के लड़ाई बम्होरी गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार शाम लड़ाई बम्होरी गांव के रहने वाले अरविंद लोधी पीपर खिरिया गांव में उड़द की फसल की थ्रेसिंग करके अपने गांव लौट रहे थे। बेबस नदी में पानी नहीं रहने या कम रहने पर दोनों गांव के लोग इसी में से आना-जाना करते हैं। अरविंद ने भी बेबस नदी में पानी कम होने से उसी में से ट्रैक्टर निकालने की कोशिश की। लेकिन तभी थ्रेसर मशीन पलट गई और ट्रैक्टर वहीं फंस गया। 
 
Damoh: Tractor and Thresher submerged in the floods of the bebas river
ग्रामीणों ने जान दांव पर लगाकर वाहनों को बाहर निकाला। - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार शाम को ही इलाके के पंचम नगर बांध में लगातार पानी बढ़ने से पानी छोड़ा गया, जिससे नदी में तेजी से पानी बढ़ गया। इसी पानी में ट्रैक्टर और थ्रेसर डूब गए। वाहन मालिक अरविंद ने पहले कुछ लोगों की मदद से वाहन निकालने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सके। बाद में ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया गया। ग्रामीण नदी में उतरे और डुबकी लगाकर ट्रैक्टर में रस्सी बांधी, काफी मशक्कत के बाद दूसरे ट्रैक्टर से वाहनों को खींचा गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed