फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम, कहा- उनके दिखाए पथ पर चलेंगे

Fri, 23 Sep 2022 02:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 02:50 PM IST
सार

MP: ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम, कहा- उनके दिखाए पथ पर चलेंगे

विज्ञापन
CM arrived to pay tribute to Brahmalin Shankaracharya Swami Swaroopanand read more in hindi
ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद को श्रद्धांजलि देते सीएम, - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के दिखाए पथ पर चलकर हम सदा इस धरा एवं सनातन धर्म की सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

 
CM arrived to pay tribute to Brahmalin Shankaracharya Swami Swaroopanand read more in hindi
राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा-अर्चना करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे संतों और ऋषियों ने तीन मार्ग बताए हैं- ज्ञान, भक्ति और कर्म। और हमारे शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी इन तीनों -ज्ञान, भक्ति और कर्म के त्रिवेणी संगम थे। शंकराचार्य स्वरूपानंद जी महाराज बचपन से ही उद्भट विद्वान थे। नौ साल की आयु में घर छोड़ दिया। महान देशभक्त भी थे। ज्ञान पिपासा तो शांत की ही, लेकिन आजादी की लड़ाई में भी भाग लिया। 19 महीने जेल में रहे। क्रांतिकारियों के साथ रहे। विश्व कल्याण और सनातन संस्कृति से ही वह कल्याण हो सकता है, इसके लिए उन्होंने जीवन समर्पित किया। वे दीन, दुखियों और शोषितों के लिए काम करते रहे। चाहे झारखंड में विश्व कल्याण आश्रम हो, या जनजातियों के कल्याण के काम हों, वे सदैव आगे रहे। चिकित्सालय, विद्यालय, संस्कृत पाठशाला और अनेक काम उन्होंने किए हैं।
CM arrived to pay tribute to Brahmalin Shankaracharya Swami Swaroopanand read more in hindi
सीएम ने संतों को सादर प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परमहंसी गंगा आश्रम  में ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धेय संतों को सादर प्रणाम कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed