Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे से पूरा प्रदेश दहल उठा। मौके पर भयावह मंजर को देखकर परिजन भी कांप उठे। अपनों को खोजने के लिए वहां पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के काफी देर बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा, तब तक कई लोग दम तोड़ चुके थे।
2 of 8
सभी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़ने गये थे. इस दौरान काल के गाल में समा गये
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 फीट गहरी खाई में वाहन गिरने से 19 लोगों की मौत
दोपहर करीब 12 बजे पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें से 19 लोगों की मौत की हो गई और वहीं 4 लोग घायल हो गये। पिकअप में करीब 25 से अधिक लोग सवार थे। कुकदूर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में बैठे लोग ग्राम सेमहारा (कुई) के रहने वाले हैं, जो कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे।
3 of 8
मौके पर परिजन काफी देर तक अपनों को इधर-उदर ढूंढते दिखे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने दिये बेहतर इलाज के निर्देश
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि 'कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 19 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'
4 of 8
30 फीट गहरी खाई से मौत का मंजर देखते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि जिस रोड में यह हादसा हुआ है वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में आती है। ये कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ती है। इसके बाद मध्य प्रदेश शुरू हो जाता है। घटना स्थल सुदुर वनांचल व पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहां पर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है।
5 of 8
भीषण सड़क हादसे में अपनों को खोने के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिकअप में करीब 25 लोग थे सवार
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा है। पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। सभी वापस आ रहे थे तभी ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना स्थल में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, जंगल और पहाड़ी एरिया है। घटना स्थल से कुकदूर तहसील मुख्यालय करीब 35 किमी दूर है।