{"_id":"62f318d88747d227102460b4","slug":"dabangs-occupied-the-cremation-ground-in-chhatarpur-stopped-the-last-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: शमशान घाट मार्ग पर दबंगों का कब्जा, अंतिम यात्रा को रास्ते में रोका तो तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: शमशान घाट मार्ग पर दबंगों का कब्जा, अंतिम यात्रा को रास्ते में रोका तो तहसीलदार ने हटवाया अतिक्रमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 10 Aug 2022 08:02 AM IST
सार
जब परिजन अंतिम यात्रा लेकर निकले तो उन्हें शमशान घाट का रास्ता बंद मिला। मृतक को परिजनों ने शमशान घाट तक जाने वाले रास्ते को खोलने की गुहार लगाई तो किसी ने एक न सुनी। परेशान होकर अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने अर्थी को बीच सड़क में रखा और प्रशासन से गुहार लगाई।
विज्ञापन
1 of 3
रास्ता खुलवाने पहुंचे तहसीलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छतरपुर जिले में शमशानघाट तक जाने वाले रास्ते पर दंबगों ने कब्जा कर लिया है, जिसके चलते यहां से निकलने वाली अंतिम यात्रा में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक बकस्वाहा थाना अंतर्गत बम्होरी चौकी के घोघरी गांव में सात अगस्त को सुकलाल पिता प्यारेलाल लोधी का निधन हो गया, दूसरे दिन सुबह जब परिजन अंतिम यात्रा लेकर निकले तो उन्हें शमशान घाट का रास्ता बंद मिला। मृतक को परिजनों ने शमशान घाट तक जाने वाले रास्ते को खोलने की गुहार लगाई तो किसी ने एक न सुनी। परेशान होकर अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने अर्थी को बीच सड़क में रखा और प्रशासन से गुहार लगाई।
2 of 3
दबंगों ने रास्ते पर कब्जा कर उसे बंद कर रखा था।
- फोटो : अमर उजाला
मामले की गंभीरता को देखते हुए बक्स्वाहा तहसीलदार तत्काल अमले के साथ मौके पर पहुंचे। शमशान घाट वाले रास्ते पर गांव के ही मुन्ना उर्फ बलराम पिता लक्ष्मण लोधी व परमा पिता दौलत चमार और काशीबाई पत्नी बाबू चमार ने रास्ते पर अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिया था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से शमशान घाट के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया और अतिक्रमणकारियों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बता दें कि कुछ समय पहले भी शमशान घाट के रास्ते पर दंबगों ने कब्जा कर लिया था, तब भी प्रशासन ने इसे खुलवाया था, वहीं कुछ समय बाद दबंगों ने फिर इस पर कब्जा कर लिया है।
3 of 3
रास्ता खुलने के बाद निकली शवयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार झामसिंग इरकिरा ने बताया कि सुबह 9:30 बजे मुझे सूचना मिली थी की घोघरी गांव में कुछ लोग शमशान घाट के रास्ते पर अतिक्रमण किए हुए हैं, जिससे शवयात्रा ले जाने में दिक्कत हो रही है और शव रास्ते में रखा हुआ है। मैनें मौके पर पहुंचकर तुरंत शमशान घाट के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया वहीं, आगे से रास्ते को खुला रखने की हिदायत दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।