फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम की शरण में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज, जानिए कौन-कौन लगा चुका है दरबार में हाजिरी

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
BJP-Congress stalwarts in the shelter of Bageshwar Dham, know who has attended the court
बागेश्वर धाम में गाने गाते सांसद मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव का बागेश्वर धाम इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। वर्तमान में बागेश्वर धाम में विश्वकल्याण और हिंदू राष्ट्र की मनोकामना के लिए नव कुंडिया अन्नपूर्णा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज शामिल होने पहुंच रहे हैं। बुधवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी बागेश्वर धाम पहुंचे और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान वह मंच पर भजन गाते भी नजर आए। वहीं, उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिन्दू राष्ट्र के बयानों का समर्थन भी किया। आइए आपको बताते हैं मनोज तिवारी से पहले भाजपा और कांग्रेस के कौन-कौन से नेता बागेश्वर धाम जा चुके हैं।
BJP-Congress stalwarts in the shelter of Bageshwar Dham, know who has attended the court
कथावाचक के साथ वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वीडी शर्मा
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा बुधवार (15 फरवरी) को बागेश्वर धाम पहुंचे थे और धार्मिक महाकुंभ में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने गढ़ा में संत राजेन्द्र दास महाराज और पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीष लिया था। 
BJP-Congress stalwarts in the shelter of Bageshwar Dham, know who has attended the court
बागेश्वर धाम में पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व सीएम कमलनाथ
बागेश्वर धाम में सिर्फ भाजपा नेता ही हाजिरी नहीं लगा रहे बल्कि कांग्रेसी भी बागेश्वर धाम की ख्याति से प्रभावित हैं। 13 फरवरी को प्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी बागेश्वर धाम गए थे और कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दो मिनट बंद कमरे में भेंट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP-Congress stalwarts in the shelter of Bageshwar Dham, know who has attended the court
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से चर्चा करते नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
नरोत्तम मिश्रा
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कुछ महीनों पहले बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात करने पहुंचे थे, इस दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसे लेकर खूब बवाल मचा था। वायरल फोटो में नरोत्तम मिश्रा के साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस के कुछ अधिकारी नीचे जमीन पर बैठे नजर आए थे। इस फोटो के वायरल होने के बाद विपक्ष के नेताओं ने जमकर हंगामा किया था। 
विज्ञापन
BJP-Congress stalwarts in the shelter of Bageshwar Dham, know who has attended the court
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में आचार्य बालकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया
आचार्य बालकृष्ण
बुधवार को बागेश्वर धाम में आयोजित सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की थी और उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातनियों का चेहरा बनकर उभरे हैं। सनातनी के ऊपर सवाल नहीं हो सकता और जो सनातन नहीं है उस पर सवाल होगा। आचार्य बालकृष्ण ने बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में ये भी कहा था कि मैंने बागेश्वर बाबा से कहा है कि संविधान, संस्कृति, मर्यादा के खिलाफ कुछ मत करना बाकी हम सब साथ खड़े हैं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जितने भी संत महात्मा हैं और समाज एवं धर्म के लिए काम कर रहे हैं, वे सब सनातन धर्म के चेहरे हैं। 

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों की उनसे मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed