मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को छतरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को हरी झंडी दिखाकर गृह प्रवेश कराएंगे। सीएम शिवराज के दौरे को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। कार्यक्रम की सभीू तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंगलवार को ग्राम कदारी में पंचू रजक के यहां दोपहर का भोजन करेंगे।
हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे पीएम मोदी
29 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को वर्चुअल तौर पर गृहप्रवेश कराएंगे। गृह प्रवेश से पूर्व घरों की रंगाई-पुताई और छपाई का काम पूरा कर लिया गया है। घरों में वॉल पेंटिंग और प्रधानमंत्री आवास योजना के लेख लिखाए गए हैं। जनपद के सीईओ मजहर अली, सहायक यंत्री पीएन शुक्ला, के अलावा जनपद के कई कर्मचारी कदारी में मौजूद हैं।
2 of 3
घरों में लिखी पीएम आवास योजना की जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के दौरे की सभी तैयारियां की गईं पूरी
सीएम के दौरे के चलते जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने भी सीएम के दौरे से पूर्व समीक्षा की और बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम, ग्राम कदारी का दौरा किया। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक ली और निर्देश जारी किए। स्टेडियम में कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अधिकारियों ने कदारी में डाला डेरा
जानकारी के अनुसार जिले के आठों विकासखंड से सभी जनपद के सीईओ अपनी-अपनी जनपद की ग्राम पंचायतों से प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत हितग्राहियों को बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में लाएंगे और उन्हें वापस उनके घर तक छोड़ेंगे। शिवराज सिंह चौहान छतरपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कदारी में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से रूबरू होंगे और ग्राम पंचायत के ही एक हितग्राही पंचू रजक के घर दोपहर का भोजन करेंगे। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा ग्राम कदारी में तैयारियां की हैं। जिला कलेक्टर से लेकर सेकेट्री तक सभी गाम पंचायत कदारी में डेरा डाले हुए हैं।
3 of 3
हितग्राहियों के घरों में रंगाई-पुताई का काम किया गया पूरा।
- फोटो : अमर उजाला
यहां जा सकते हैं मुख्यमंत्री
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कदारी के बाहर शिवराज सिंह चौहान गढ़ा बागेश्वर धाम भी जा सकते हैं। वहां भी तैयारी की गई है। बता दें बागेश्वर धाम में 251 कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है।