फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: CM डॉ यादव और JITO के बीच हुई अहम बैठक, साझेदारी से MP का हो सकता है फायदा

Mon, 14 Jul 2025 01:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा के दौरान जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के साथ हुई बैठक निवेश और रणनीतिक सहयोग की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही। बैठक में मध्यप्रदेश में औद्योगिक, टेक्सटाइल, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संभावित भागीदारी पर गंभीरता से चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: Important meeting held between CM Dr. Yadav and JITO, MP can benefit from par
सीएम ने उद्योगपतियों से की वन टू वन चर्चा - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के दूसरे दिन  को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO-Jain International Trade Organisation) के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य जीसीसी क्षेत्र में, विशेष रूप से जैन व्यावसायिक समुदाय के साथ संभावित सहयोग और व्यापारिक अवसरों की खोज करना, दुबई में जेआईटीओ की प्रमुख पहलों और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को समझना था। इसके अलावा इस बैठक का उद्देश्य यह भी पहचानना था कि मध्यप्रदेश की औद्योगिक इकाइयां जेआईटीओ के आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा और सेवा जैसे मिशनों में किस प्रकार योगदान दे सकती हैं।  


इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश और जेआईटीओ के बीच साझेदारी के प्रस्तावित बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रस्ताव दिया गया कि एमपी-जेआईटीओ निवेश फोरम की स्थापना की जाए। प्रस्तावना में कहा गया कि दुबई में एक वार्षिक संयुक्त व्यापार फोरम आयोजित करें। इसमें मध्यप्रदेश की प्रमुख परियोजनाओं जैसे, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पार्क, इलेक्ट्रिक वाहन, फूड प्रोसेसिंग, सेमीकंडक्टर को प्रदर्शित किया जा सके। यह मंच द्विपक्षीय संवाद और एमओयू के लिए एक आधार बनेगा।

 
Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: Important meeting held between CM Dr. Yadav and JITO, MP can benefit from par
सीएम उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
जैन प्रवासी समुदाय से जुड़ाव और वैश्विक बाजारों तक पहुंच 
प्रस्तावना में कहा गया कि मध्यप्रदेश की नवीन लॉजिस्टिक्स नीति न केवल निर्यातकों के लिए समर्थन देती है, बल्कि अधोसंरचना डेवलपर्स को भी प्रोत्साहन प्रदान करती है। दुबई स्थित कौशल विकास संस्थानों और मध्यप्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क के बीच प्रशिक्षण साझेदारियों की स्थापना हो सकती है। दालों, तिलहन, प्रोसेस्ड फूड जैसे वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट कृषि उत्पादों का राज्य के व्यापार प्रतिनिधि मंडलों के माध्यम से प्रचारित कर जैन प्रवासी समुदाय से जुड़ाव और वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाई जा सकती है। 

 
Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: Important meeting held between CM Dr. Yadav and JITO, MP can benefit from par
दुबई में सीएम ने उद्योगपतियों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
पायलट प्रोजेक्ट-कॉर्पोरेट सहयोग पर जोर
बैठक में दिए प्रस्ताव के अनुसार जैन कॉर्ड, भीलवाड़ा एनर्जी ग्रुप जैसी कंपनियों के साथ ग्रीनफील्ड टेक्सटाइल मिलों की स्थापना की जा सकती है। बसई, उज्जैन और मंदसौर में फूड पार्कों के लिए दुबई स्थित जेआईटीओ से जुड़े टेक्सटाइल कॉरपोरेट्स के साथ सहयोग किया जा सकता है। दुबई की क्लीनटेक कंपनियों को राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट्स हेतु आमंत्रित भी किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: Important meeting held between CM Dr. Yadav and JITO, MP can benefit from par
सीएम दुबई में उद्योगपतियों के साथ - फोटो : अमर उजाला
शासन की रणनीतिक भागीदारी-सहयोग
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि मध्यप्रदेश शासन और जेआईटीओ के बीच किस तरह रणनीतिक भागीदारी और सहयोग हो सकता है। बैठक में प्रस्तावित किया गया कि मध्यप्रदेश शासन उच्चस्तरीय गणमान्य व्यक्तियों जैसे शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान (यूएई मंत्री), सुंजय सुधीर (भारतीय राजदूत), और डीपी वर्ल्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित कर सकता है। यूएई-केंद्रित व्यापार रणनीति और अफ्रीका-आधारित व्यापार अवसरों पर आधारित सत्रों की पहल कर सकता है। 

 
विज्ञापन
Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: Important meeting held between CM Dr. Yadav and JITO, MP can benefit from par
सीएम डॉ. यादव उद्योगपतियों को सुनते हुए - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के लिए जेआईटीओ दुबई का महत्व
यह साझेदारी मध्यप्रदेश के अधिकारियों को ऐसे निवेशकों से जोड़ता है जो बड़े अधोसंरचना और औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश करना चाहते हैं। प्रवासी जैन उद्यमियों और पेशेवरों के माध्यम से राज्य-विशेष निवेश और जानारियों साझा हो सकती हैं। जेआईटीओ के माध्यम से मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडत लॉजिस्टिक्स, कृषि-व्यवसाय, पर्यटन और एमएसएमई क्षेत्रों में लक्षित समझौते हो सकते हैं। यूएई में मध्यप्रदेश को एक निवेश-मैत्रीपूर्ण और वैश्विक रूप से जुड़ा हुआ राज्य प्रदर्शित किया जा सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed