{"_id":"63dbb7df1c75431a697af55e","slug":"bhopal-news-cm-launches-e-bike-in-bhopal-will-be-unlocked-with-qr-code-rs-20-for-15-minutes-2023-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में सीएम ने की ई-बाइक लॉच, क्यूआर कोड से होगी अनलॉक, 15 मिनट का 20 रुपए शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में सीएम ने की ई-बाइक लॉच, क्यूआर कोड से होगी अनलॉक, 15 मिनट का 20 रुपए शुल्क
Thu, 02 Feb 2023 06:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:50 PM IST
सार
ई-बाइक्स एक बार चार्जिंग करने पर 35 किमी तक चल सकेंगी। इसकी बैटरी की स्वैपिंग करके भी चार्ज किया जा सकेगा। बैटरी डिस्चार्ज होने पर संचालक निजी कंपनी का कर्मचारी बेटरी बदलेगा। इसे जीपीएस से स्मार्ट सिटी के कार्यालय से मॉनिटर किया जाएगा। यह भोपाल की उतार-चढ़ाव वाली सड़कों पर ई-बाइक्स चलाना आसान होगा।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने भोपाल में ई बाइक लॉच की
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल की सड़कों पर चार्टड बाइक के बाद अब ई-बाइक्स दौड़ेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को स्मार्ट पार्क में 75 ई बाइक्स को लॉच किया। सीएम ई-बाइक पर खुद बैठे भी। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर सीएम ने ई-बाइक रैली को रवाना किया, जो टीटी नगर स्टेडियम तक गई। इनको भोपाल में बने 6 स्टेशनों पर खड़ा किया जाएगा। स्मार्ट सिटी कंपनी पीपीपी मोड पर निजी कंपनी को दिया है। इन बाइक को निजी कंपनी ने खरीदा है। इसमें स्मार्ट सिटी कंपनी का कोई पैसा खर्च नहीं हुआ है। जबकि निजी कंपनी आय का 10 प्रतिशत स्मार्ट सिटी को देंगी। स
Trending Videos
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
ई-बाइक्स की खासियत
ई-बाइक्स एक बार चार्जिंग करने पर 35 किमी तक चल सकेंगी। इसकी बैटरी की स्वैपिंग करके भी चार्ज किया जा सकेगा। बैटरी डिस्चार्ज होने पर संचालक निजी कंपनी का कर्मचारी बेटरी बदलेगा। इसे जीपीएस से स्मार्ट सिटी के कार्यालय से मॉनिटर किया जाएगा। यह भोपाल की उतार-चढ़ाव वाली सड़कों पर ई-बाइक्स चलाना आसान होगा।
क्यूआर कोड से अनलॉक
ई-बाइक को लॉक और अनलॉक क्यूआर कोड से किया जा सकेगा। बाइक को किराये पर लेने के लिए पहले गूगल प्ले स्टोर से चार्टेड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद 100 रुपए सुरक्षा निधी जमा करनी होगी। इसके बाद उपयोग करने के अनुसार शुल्क देना होगा। पहले 15 मिनट के लिए 20 रुपए शुल्क देना होगा। इसके बाद प्रति मिनट पर एक रुपए चार्ज लगेगा। एप के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करके बाइक को किराये पर ले सकेंगे।

ई बाइक से टीटी नगर स्टेडियम तक निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
यहा पर बने स्टैंड-
ई-बाइक के संचालन के लिए फिलहाल 6 स्टेशन भोपाल में बनाएं गए हैं। इनकी संख्या आने वाले समय में बढ़ती जाएगी। फिलहाल आईएसबीटी, वन विहार, बोट क्लब, टीटी नगर स्टेडियम, एमपी नगर जोन-1 और अटल पथ पर स्टेशन बनाएं गए हैं। ई-बाइक की यह सुविधा दिल्ली में पहले से चल रही हैं।

भोपाल में ई बाइक का लॉच की
- फोटो : अमर उजाला
अभी चार्टर्ड बाइक सेवा
शहर में अभी चार्टर्ड बाइक सेवा चल रही है। इसके लिए अलग-अलग जगह 100 स्टैंड बने हुए है। जहां 500 चार्टर्ड बाइक रखी हुई है। इन स्टैंड से कोई भी व्यक्ति मोबाइल एप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके 5 रुपए में 30 मिनट के लिए चार्टर्ड बाइक ले सकता है। इसके लिए चार्टर्ड बाइक एप से रजिस्ट्रेशन होता है। यह सुविधा भोपाल नगर निगम की सीमा में हैं।