फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभ्युदय मध्यप्रदेश: विकास, संस्कृति और नई उड़ान का संगम, सीएम बोले- दो वर्षों में पूरे हुए असंभव कार्य

Sat, 01 Nov 2025 10:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 01 Nov 2025 10:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2000 ड्रोनों के भव्य शो से राज्य की विरासत-विकास यात्रा दिखाई। जुबिन नौटियाल के सुरों और श्रीकृष्ण सांगीतिक यात्रा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। 

विज्ञापन
Abhyudaya Madhya Pradesh: A confluence of development, culture and new flight, CM said – impossible tasks comp
सीएम डॉ. यादव ने किया अभ्युदय मध्य प्रदेश का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश ने अपने गौरवशाली 70वें स्थापना दिवस पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के रूप में इतिहास रचा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कहा कि बीते दो वर्षों में राज्य में कई ऐसे कार्य पूरे हुए हैं, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। प्रदेश 24 प्रतिशत औद्योगिक विकास दर के साथ नए पैमाने गढ़ रहा है और अब नई उमंग, नई तरंग और नई उड़ानों के लिए तैयार है। कार्यक्रम के पहले दिन दो हजार ड्रोन का शो, विश्ववंद – श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा” और जुबिन नौटियाल के सुरों ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 
Trending Videos
Abhyudaya Madhya Pradesh: A confluence of development, culture and new flight, CM said – impossible tasks comp
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ संस्कृति और पर्यटन को भी नई ऊंचाइयाँ मिली हैं। उज्जैन में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, वहीं चित्रकूट में 28 करोड़ की लागत से विकास कार्य प्रारंभ होंगे।
Abhyudaya Madhya Pradesh: A confluence of development, culture and new flight, CM said – impossible tasks comp
कलाकार प्रस्तुति देते हुए - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में राज्य का बजट दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि तीन नई अंतर्राज्यीय परियोजनाएं केन-बेतवा, पार्वती-काली-सिंध-चंबल और ताप्ती मेगा परियोजना प्रदेश के सिंचाई और औद्योगिक विकास में नई ऊर्जा देंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhyudaya Madhya Pradesh: A confluence of development, culture and new flight, CM said – impossible tasks comp
अभ्युदय मध्य प्रदेश कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
“विश्ववंद – श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा” और जुबिन नौटियाल के सुरों ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समवेत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति में 500 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया।

 
विज्ञापन
Abhyudaya Madhya Pradesh: A confluence of development, culture and new flight, CM said – impossible tasks comp
पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल ने दी आकर्षक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर ज्ञान प्रतियोगिता पोर्टल, पुस्तकें और निवेश आधारित फिल्मों का भी लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में “विकसित मध्यप्रदेश-2047” का रोडमैप तैयार है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विरासत से विकास तक की यात्रा का प्रतीक है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed