फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंबल में अनोखा भंडारा: जेसीबी और सीमेंट-कांक्रीट मशीन से बनाया जा रहा खाना, लाखों लोगों करेंगे प्रसादी ग्रहण

Sat, 02 Dec 2023 11:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 11:38 PM IST
सार

भिंड जिले के दंदरौआ धाम मंदिर पर एक बार फिर अनोखा भंडारा देखने को मिल रहा है। जहां प्रसादी बनाने के लिए सीमेंट मिक्सर और वितरण करने के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जो अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं है।

विज्ञापन
Unique Bhandara in Chambal: Food is being prepared with JCB and cement-concrete machine
दंदरौआ में भंडारे में जेसीबी से खाना वितरित किया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
भिंड जिले के दंदरौआ धाम मंदिर पर एक बार फिर अनोखा भंडारा देखने को मिल रहा है। जहां प्रसादी बनाने के लिए सीमेंट मिक्सर और वितरण करने के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जो अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं है।


दरअसल भिंड के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक दंदरौआ धाम मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में इस बार सुप्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण का वाचन कर रहे हैं, जिसके चलते दंदरौआ धाम में लाखों श्रद्धालुओं और अनुयायियों की भीड़ टूट रही है। ऐसे में मंदिर तक पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा भी संचालित किया जा रहा है। जिसमें प्रसादी के रूप में चंबल का फेमस घोंटा आलू की सब्जी, खीर, पूड़ी और मालपुए वितरित किए जा रहे हैं, लेकिन इतनी तादाद में भीड़ के लिए भंडारा तैयार करना भी आसान नहीं है। ऐसे में समय बचाने और प्रसादी का रोटेशन बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन ने इस बार भी बड़े-बड़े बर्तनों के साथ ही प्रसादी बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन कार्य में उपयोग होने वाली सीमेंट मिक्सचर मशीन और जेसीबी मशीन का प्रबंध किया है।

 
Unique Bhandara in Chambal: Food is being prepared with JCB and cement-concrete machine
भिंड में सीमेंट-कांक्रीट का मिश्रण बनाने वाले मिक्सर से खाना बनाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने बताया कि इस बार प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा दंदरौआ धाम में पधारे हैं, जिसकी वजह से हर दिन करीब एक से डेढ़ लाख भक्त कथा सुनने आ रहे हैं। ऐसे में भंडारे के लिए बड़ी कड़ाही का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें से सब्ज़ी बनाने के बाद निकालना आसान नहीं होता। ऐसे में इस बार विशेष रूप से मंगाई गई जेसीबी मशीन को प्रसादी की सब्ज़ी निकालने के लिए लगाया गया है। खास बात यह है कि मशीन की वजह से कहीं प्रसादी दूषित ना हो और भक्तों के स्वस्थ को भी नुक़सान ना हो इसलिए जेसीबी की ग्रीसिंग भी देसी घी से कराई गई है और उससे प्रसाद की सब्ज़ी बड़ी-बड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉलियों में ट्रांसफ़र कर वितरित की जा रही है।

 
Unique Bhandara in Chambal: Food is being prepared with JCB and cement-concrete machine
भंडारे में लाखों लोगों का खाना बन रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
भंडारे की तादाद के मुताबिक मालपुए का घोल तैयार करने के लिए विशेष रूप से बनवाई गई सीमेंट मिक्सर वाली मशीन का उपयोग किया जा रहा है। रामदास महाराज का मानना है कि मुख्य भंडारे के दिन लगभग 5 लाख श्रद्धालु प्रसादी पाने के लिए आएंगे। वहीं प्रसादी तैयार कर रहे हलवाई ने बताया कि प्रदिन मंदिर में एक से सवा लाख श्रद्धालु भंडारा खा रहे हैं और प्रतिदिन इनकी संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रसादी बनाने की क्वांटिटी भी हर दिन बढ़ती जा रही है। पांच दिवसीय कार्यक्रम में करीब 15 लाख लोगों को भंडारे के प्रसादी बनाने की उम्मीद हलवाई ने जताई है। 

उत्तरप्रदेश के इटावा से आए एक भक्त परिवार के सदस्य ने बताया कि वे पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए आए थे लेकिन यहां भंडारे की व्यवस्था में मशीनों की उपयोगिता देख दंग रह गए हैं। उनका कहना है कि इस तरह प्रसाद बनाने के लिए जेसीबी और सीमेंट मिक्सर का उपयोग उन्होंने पहली बार देखा है। बता दें कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ को संभलने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। दंदरौआ धाम पर मोर्चा संभाल रहे गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि वर्तमान में दंदरौआ धाम पर क़रीब 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें ज़िले के 23 थानों का बल भी शामिल है वहीं भीड़ के साथ ही प्रसादी के समय होने वाली जोहापोच के लिए भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed