{"_id":"643d17846adfa8cfff00f354","slug":"threatened-ex-serviceman-in-the-name-of-scindia-serious-allegations-against-bjp-leader-2023-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व सैनिक को सिंधिया के नाम से धमकाया, भाजपा नेता पर लगे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व सैनिक को सिंधिया के नाम से धमकाया, भाजपा नेता पर लगे गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 17 Apr 2023 03:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के भिंड में एक पूर्व सैनिक ने भाजपा नेता रमेश दुबे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लेकर धमकाने का आरोप लगाया है। पूर्व सैनिक का कहना है कि उसकी जमीन पर रमेश दुबे ने कब्जा कर लिया है और 16 साल से वह इस मामले में लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 2
भिंड में मंच पर सिंधिया को मामले की जानकारी देता पूर्व सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भिंड जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में एक पूर्व सैनिक ने हंगामा किया। पता चला कि वह ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर उनके करीबी डॉ. रमेश दुबे की शिकायत करना चाहते थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक ने सिंधिया से मुलाकात भी की। उन्होंने पूरा न्याय करने और मदद का आश्वासन दिया है। हालांकि, आरोपों से घिरे सिंधिया समर्थक रमेश दुबे इन आरोपी का खंडन कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भिंड में बिजली परियोजना की सौग़ात देने आए थे। उनके भाषण के बीच में ही एक पूर्व सैनिक ने सिंधिया से मुलाकात करने की मांग की और हंगामा करने लगा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उससे इंतजार करने का आश्वासन दिया। भाषण खत्म होने के बाद सिंधिया जब मंच से रवाना होने लगे तब किसी ने उन्हें याद दिलाया कि पूर्व सैनिक मिलना चाहता है। इस पर सिंधिया ने मंच पर ही पूर्व सैनिक अरुण सिंह को बुलाया और उसकी शिकायत को सुना। अरुण सिंह का आरोप है कि सिंधिया के करीबी और भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। कई स्तरों पर जांच के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। हर बार सिंधिया के नाम की धमकी देकर चुप कराया जाता रहा है। इस वजह से वह परेशान होकर उनसे ही न्याय की गुहार करने आया है। हालांकि, सिंधिया जब शिकायत सुन रहे थे, तब रमेश दुबे भी वहीं पर मौजूद थे। उन्होंने सिंधिया के सामने भी कागजात फर्जी होने का दावा किया।
2 of 2
भाजपा नेता रमेश दुबे और पूर्व सैनिक अरुण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
सिंधिया के करीबी ने किया जमीन पर कब्जा
पूर्व सैनिक अरुण सिंह का आरोप है कि उसकी जमीन पर रमेश दुबे ने आधा मकान बना लिया है। बार-बार कहने के बाद भी वे सीमांकन कराने को तैयार नहीं हैं। इलैया राजा के कलेक्टर रहते हुए भी अरुण सिंह ने शिकायत की थी और तब जांच में रमेश दुबे का दोषी होना पाया गया था। इसके बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। रमेश दुबे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं और वर्तमान में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हैं। रमेश दुबे सिंधिया का नाम लेकर धमकी देते हैं। मैं उनका करीबी हूं, कोई मेरा क्या बिगाड़ सकता है? सिंधिया से शिकायत के दौरान भी दुबे सैनिक के दस्तावेजों को फर्जी साबित करने लगे। क्या एक आर्मी मेन फर्जी डॉक्यूमेंट ला सकता है? बीते 16 सालों से लगातार अपनी जमीन को वापस पाने के लिए गुहार लगा रहा हूं। बार-बार नौकरी से छुट्टी लेकर आने से थक गया, इस वजह से वीआरएस लेना पड़ा। अब तो सिंधिया जी से ही न्याय का भरोसा है।
बीजेपी नेता ने आरोपों को बताया षड्यंत्र
इस मामले में बीजेपी नेता रमेश दूबे ने कहा कि यह उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने के लिए कुछ लोगों द्वारा रचा षड्यंत्र है। आजकल फैशन हो गया राजनेताओं पर आरोप लगाने का। किसी को उनकी ज़मीन को लेकर आपत्ति है तो वह आपत्ति वाली जगह का सीमांकन कराने को तैयार हैं। पूर्व सैनिक को भड़काकर प्लानिंग के तहत सिंधिया के सामने पेश किया गया है। वह किसी भी जांच को तैयार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।