फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri: 24 घंटे दर्शन देंगे बाबा ओंकार, तीन बजे से लगी कतारें, श्रद्धालुओं के लिए दो घंटे खुला गर्भगृह

Fri, 08 Mar 2024 11:49 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Mar 2024 11:49 AM IST
सार

Khandwa Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि के कारण बाबा ओंकारेश्वर शनिवार सुबह 3 बजे तक भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं बाबा के दर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 Omkareshwar Darshan Time Today Madhya Pradesh Khandwa Shiv Temple News in Hindi
करें बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

Khandwa Mahashivratri 2024: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर सुबह 3 बजे से ही शिव भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मां नर्मदा के घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, यहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इससे पहले तड़के 3 बजे मंदिर के पट खोले गए और प्रातः कालीन आरती की गई। हालांकि, भक्तों के लिए गर्भ गृह के पट 4 बजे खोले गए। सुबह 6 बजे तक भक्तों ने गर्भ गृह से बाबा ओंकार के दर्शन किए। इसके बाद भीड़ बढ़ने के कारण दर्शन की व्यवस्था गर्भ गृह के बाहर से कर दी गई। बता दें कि महाशिवरात्रि पर भगवान ओंमकार का फूल और बेलपत्र से आकर्षक श्रंगार किया गया और मंदिर परिसर को भी आकर्षक फूलों से सजाया गया है। 

Mahashivratri 2024 Omkareshwar Darshan Time Today Madhya Pradesh Khandwa Shiv Temple News in Hindi
करें बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे होंगे बाबा के दर्शन
भक्तों की भीड़ के कारण सुबह 6 बजे के बाद बाबा ओंकार के दर्शन गर्भ गृह से बंद कर दिए गए। मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर नंदीहाल के पास श्रद्धालुओं से पूजन सामग्री और जल एकत्र करवाया जा रहा है, जिससे बाबा ओंकार का जलाभिषेक हो रहा है। महाशिवरात्रि के कारण दर्शन की यह व्यवस्था 24 घंटे के लिए की गई है। शनिवार सुबह 3 बजे तक बाबा इसी तरह से भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान करीब 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं बाबाद ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगे। 

Mahashivratri 2024 Omkareshwar Darshan Time Today Madhya Pradesh Khandwa Shiv Temple News in Hindi
करें बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है। मंदिर परिसर के अलग-अलग पॉइंट पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। नर्मदा के घाटों पर होमगार्ड के साथ गोताखोरों की टीमें तैनात की गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2024 Omkareshwar Darshan Time Today Madhya Pradesh Khandwa Shiv Temple News in Hindi
ओंकारेश्वर मंदिर में की गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला

खास हैं यहां की शयन आरती
बारह ज्योतिर्लिंगों में से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का चतुर्थ स्थान है। यह एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो किसी पवित्र नदी के तट पर स्थित है। ॐ आकार के पर्वत पर विराजमान होने के कारण ही यहां प्रकट हुए ज्योतिर्लिंग का नाम ओंकारेश्वर है। सनातन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव अखिल ब्रह्मांड में विचरण करते हैं, लेकिन वे शयन के लिए माता पार्वती के साथ ओंकार पर्वत पर ही विराजते हैं। इसी कारण यहां की शयन आरती प्रसिद्ध है, जिसमें भगवान के लिए चौपड़ सजाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed