फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: PM मोदी ने मंदाकिनी घाट उन्नयन का किया वर्चुअली शिलान्यास, CM बोले- चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाएंगे

Thu, 07 Mar 2024 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना/सिंगरौली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना/सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 10:56 PM IST
सार

सतना के चित्रकूट में गुरुवार का दिन खास रहा। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के मंदाकिनी घाट का वर्चुअली शिलान्यास किया तो दूसरी तरफ प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट के विकास के लिए प्राधिकरण बनाने की घोषणा की। 

विज्ञापन
Chitrakoot Development Authority will be formed, CM Mohan Yadav announced
सतना में सीएम मोहन यादव ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। - फोटो : सोशल मीडिया
सतना के चित्रकूट में गुरुवार का दिन खास रहा। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के मंदाकिनी घाट का वर्चुअली शिलान्यास किया तो दूसरी तरफ प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट के विकास के लिए प्राधिकरण बनाने की घोषणा की। 


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से पूरे देश में स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत 30 परियोजनाओं और प्रसाद योजनाओं में तीन परियोजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने वर्चुअली रूप से स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत सतना जिले के चित्रकूट में 26 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मध्यप्रदेश के चित्रकूट घाट अध्यात्म का अनुभव योजना की लांचिग की। इस अवसर पर सुरेन्द्र पाल मैदान उद्यमिता परिसर चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। कार्यक्रम में पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह एवं विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार भी उपस्थित थे।

 
Chitrakoot Development Authority will be formed, CM Mohan Yadav announced
सतना के चित्रकूट में सीएम मोहन यादव ने कन्या पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट की पवित्र धरती पर प्रभु श्री राम को अपने वनवास के साढ़े 11 साल के दौरान अपने जीवन का उत्कर्ष और मर्यादा पुरुषोत्तम बनने का अवसर प्राप्त हुआ। हमें अपनी सनातन संस्कृति पर गर्व है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम और कृष्ण से संबंधित क्षेत्र को समाहित कर अपनी सनातन संस्कृति का पोषण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21वीं शताब्दीं भारत की होगी। पीएम ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 और प्रसाद योजना के तहत ग्वालियर, चित्रकूट और पीताम्बर पीठ दतिया, अमरकंटक में धार्मिक तीर्थ स्थलों के विकास की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में 27 करोड़ रूपये की लागत से भरत घाट, राघव प्रयाग घाट, विश्राम घाट का कायाकल्प किया जाएगा। इससे लगभग 200 नाविक केवट परिवारों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ग्वालियर में 16 करोड़ 72 लाख रुपये से ग्वालियर में फूलबाग क्षेत्र का विकास किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत अमरकंटक और पीताम्बर पीठ दतिया के विकास के लिए 25-25 करोड़ रूपये के कार्य कराये जाएंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि चित्रकूट क्षेत्र दो राज्यों में बंटा होने के फलस्वरूप निर्माण कार्यों में कठिनाई होती है। इसलिए चित्रकूट के अन्तर प्रदेशीय समग्र विकास और नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र के समन्वय कर समग्र चित्रकूट के विकास के लिए चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कार्यालय चित्रकूट में पृथक से स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार गुप्त गोदावरी से पर्यटन टूरिस्ट बंगला तक चित्रकूट की प्रमुख सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिक्रमा पथ गुप्त गोदावरी, सती अनुसुईया, भरत घाट सहित चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देव स्थानों के विकास को लेकर मंत्री मण्डलीय समिति भी बनाई जाएगी। जो ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र का समन्वय करेगी। इनमें राजस्व, धर्मस्व सहित अन्य विभाग भी जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देव स्थानों के उपयोग में आने वाली सभी पूजा की सामग्री और वस्त्र श्रंगार मध्यप्रदेश में ही बनाई जाये। इसके लिए कुटीर उद्योग और ग्रामोद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। 

 
Chitrakoot Development Authority will be formed, CM Mohan Yadav announced
चित्रकूट में सीएम ने कई कार्यों का भूमिपूजन भी किया - फोटो : सोशल मीडिया
139 करोड़ से अधिक लागत के 18 कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सुरेन्द्र पाल उद्यामिता परिसर चित्रकूट में गुरुवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 26 करोड़ 55 लाख रूपये लागत के मां मंदाकिनी गंगा के घाटों के उन्नयन एवं विकास कार्य सहित सतना जिले के कुल 139 करोड़ 29 लाख रुपये लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इनमें 33 करोड़ 13 लाख रुपये लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण और 106 करोड़ 16 लाख रुपये लागत के 4 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 112 करोड 45 लाख रूपये लागत के शेष कार्य का शिलापट्टिका का अनावरण कर भूमिपूजन शिलान्यास किया। 

चित्रकूट पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को सतना जिले के चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर आयोजित आजीविका मिशन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उन्होंने समूह की दीदी महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chitrakoot Development Authority will be formed, CM Mohan Yadav announced
सतना में स्वामी रामभद्राचार्य से मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने स्वामी रामभद्राचार्य जी से की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट प्रवास के दौरान मानस मंदिर (कांच मंदिर) पहुंचकर पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर श्री स्वामी रामभद्राचार्य से सौजन्य भेंटकर आशीर्वाद लिया। पद्म विभूषण श्री रामभद्राचार्य को अभी हाल में ज्ञान पीठ पुरस्कार मिला है। इस अवसर पर अभिनंदन समारोह में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भंडारा पंगत में अपने हाथों से प्रसाद परोसा। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह भी उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Chitrakoot Development Authority will be formed, CM Mohan Yadav announced
सिंगरौली में सीएम का भव्य स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगरौली में भी खोला सौगातों का पिटारा, जिलेवासियों को मिलेगा हवाई सफर करने का मौका
ऋषि ऋंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली में पहली बार मध्यप्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने जिलेवासियों को 229.55 करोङ रुपये की निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर बड़ी सौगात दी है। सीएम ने मंच से सिंगरौलिया हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में उन्नयन करने की घोषणा की। इतना ही नहीं सीएम ने उपभोक्ता फोरम की स्थापना करने की बात कही है। बतातें चले कि सीएम का कार्यक्रम जिला मुख्यालय के बिलौजी स्थित एनसीएल बाउंड्री में आयोजित किया गया था, जहां सीएम ने 229 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी आजीविका मिशन और अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

निर्धारित कार्यक्रम से तकरीबन 4 घंटे देरी से पहुंचे सीएम डॉ यादव ने कहा कि हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता विकास कार्य रहता है। देश के पीएम मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहा है। भाजपा सरकार पर देश की जनता का जिस तरह से विश्वास बढ़ा है उस पर खरा उतर कर हमारी पार्टी अनगिनत विकास कार्य कर रही है। गत सप्ताह  इण्डिया गठबन्धन दल के नेताओं द्वारा मोदी जी पर किए गए  परिवारवाद के टिप्पणी पर तंज कसते हुए सीएम डॉ यादव ने कहा कि मोदी जी का कोई राजनीतिक  पारिवारिक पृष्ठभूमि नहीं है बावजूद वह गुजरात के सफलतम मुख्यमंत्री व अब देश के सबसे लोकप्रिय सफल प्रधानमंत्री  हैं। जनता के साथ व विश्वास से पूरे भारत की जनता मोदी जी का परिवार है। 

गरीब को मिलेगी बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस 
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार के लिए बेहतर उपचारार्थ सुविधा की दृष्टि से अब एयर एम्बुलेंस  की सुविधा निःशुल्क मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा जिले में एक वृहद स्टेडियम के  निर्माण लोकसभा चुनाव के बाद कराए जाने की घोषणा की। सीएम डॉ. यादव ने रिमोट से 257 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed