फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मां की तड़प! कुएं में गिरे शावक को दो दिन से ढूंढ रही बाघिन, इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है बच्चा

Mon, 29 Aug 2022 02:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 02:14 PM IST
सार

बाघ शावक की तलाश में बाघिन अपने एक अन्य शावक के साथ लगातार हरदुआ क्षेत्र में तलाश रही है। बाघिन की मूवमेंट से स्थानीय वन महकमा काफी परेशान है और लगातार बाघिन की मूवमेंट को ट्रेस करने की कोशिश में जुटा है।
 

विज्ञापन
A tigress wandering in search of a tiger who fell in the well two days ago, forest department has sent cub
शावक जिसे बाघिन तलाश रही है - फोटो : अमर उजाला
छिंदवाड़ा जिले के हरदुआ ग्राम में दो दिन पहले कुएं में एक बाघ गिर गया था। वन विभाग की टीम ने करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद बाघ को सुरक्षित बाहर निकाला था। गिरने की वजह से बाघ को चोट आई थी, जिसके चलते उसे रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए भोपाल के वन विहार भेजा गया है। अब बाघ शावक की तलाश में बाघिन अपने एक अन्य शावक के साथ लगातार हरदुआ क्षेत्र में तलाश रही है। बाघिन की मूवमेंट से स्थानीय वन महकमा काफी परेशान है और लगातार बाघिन की मूवमेंट को ट्रेस करने की कोशिश में जुटा है।

 
A tigress wandering in search of a tiger who fell in the well two days ago, forest department has sent cub
बाघिन के पगमार्क - फोटो : अमर उजाला
सांख सर्किल के डिप्टी रेंजर तुलसीराम सनोड़िया ने बताया कि बाघिन की मूवमेंट हरदुआ के पास एक खेत में मिली है। बाघिन अपने एक अन्य शावक के साथ लापता शावक को ढूंढ रही है। खेत में बाघिन के पगमार्क मिले हैं। वन महकमा अलर्ट पर है और बाघिन को तलाशने के लिए गश्ती कर रहा है। हरदुआ के एक किसान ने बताया कि बाघिन के क्षेत्र में घूमने की सूचना वन विभाग को दे दी है। शुक्रवार रात को क्षेत्र में बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी थी,जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वन महकमे को दी थी। वन महकमे ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

कुएं के पास भी मिले पगमार्क
वन विभाग के अधिकारी तुलसीराम सनोडिया के जगन्नाथ सनोडिया ने बताया कि जिस कुएं में शावक गिरा था, बाघिन और अन्य शावक के पंजों के निशान उसी जगह मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाघिन अपने शावक को ढूंढने इसी क्षेत्र में आई थी।
 
A tigress wandering in search of a tiger who fell in the well two days ago, forest department has sent cub
गश्ती में जुटा वन महकमा - फोटो : अमर उजाला
भोपाल के वन विहार भेजा गया है शावक
मुख्य वन सरंक्षक के मुताबिक कुएं में गिरने के दौरान बाघ घायल हो गया था। बाघ को जंगल में छोड़ने से पहले भोपाल के वन विहार में मेडिकल आवजर्वेशन में इलाज के लिए भेजा गया है। वाईल्ड लाइफ साईंटिस्ट की सहमति के बाद ही इस शावक को दोबारा ही वापस भेजा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed