{"_id":"5a435e954f1c1b86698c4037","slug":"afreen-will-recite-shlokas-of-gita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये मुस्लिम लड़की सुनाएगी गीता के श्लोक, मोदी-योगी हैं इनके आदर्श","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
ये मुस्लिम लड़की सुनाएगी गीता के श्लोक, मोदी-योगी हैं इनके आदर्श
Mon, 15 Jan 2018 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Jan 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गीता के श्लोक पढ़ती आफरीन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीमद्भागवत रहस्य पर आधारित गीता गायन प्रतियोगिता में मंडल स्तर का प्रथम पुरस्कार अपने नाम करने वाली इंटर की छात्रा आफरीन रउफ अपने व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को लेकर खासी उत्साहित हैं। लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला स्थित म्यूनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आफरीन 29 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी जहां मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
2 of 4
आफरीन
आफरीन रउफ का कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज खूब पसंद हैं। देश की राजनीति में ये दोनों नेता उनके आदर्श हैं। इंटरीमीडिएट कला वर्ग में वाद्य संगीत की छात्रा आफरीन को बचपन से ही संगीत का शौक है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की लिखी श्रीमद्भागवत रहस्य प्रतियोगिता का मंडल स्तर आयोजन पिछले बुधवार को हुआ था। 25 प्रतिभागियों में आफरीन ने गीता के श्लोक योस्थ कुरु कर्माणि, संगत्यक्त्वा धनंजय..को गाकर सुनाया और इसका हिंदी में अनुवाद भी किया।
3 of 4
गीता के श्लोक पढ़ती आफरीन
आफरीन ने बताया कि उसे बचपन से संगीत का शौक है। कॉलेज में वह सितार वादन सीख रही है। साथ ही स्कूल के कार्यक्रम में गाती भी है। गीत के श्लोक और उसके अनुवाद को पता करने के लिए उसने प्रधानाचार्या साधना सक्सेना, शिक्षिका पूनम जयाल और प्रीति सिंह की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आफरीन
- फोटो : डेमो
उन्होंने इंटरनेट और कई किताबों से श्लोक और अनुवाद बताए। आफरीन ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्लोक पढ़ते सुना है तो इन श्लोकों को पढ़ने-सीखने और उनका पाठ करने की प्रेरणा मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।