पिता की चाय की दुकान को टी बार में बदलने वाले राजेंद्र ने चाय के 35 स्वाद ईजाद किए। जल्द ही वह चाय के 70 स्वाद लाने वाले हैं।
यहां मिलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय
करीब आधी सदी पहले अपने पिता की लाटूश रोड पर चल रही टी स्टॉल को आगे बढ़ाते हुए राजधानी के बाशिंदे ने अभिनव प्रयोग करते हुए शहर में चाय के 35 स्वाद मुहैया करवा दिए हैं।
यहां मिलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय
इसके लिए उन्होंने खुद असम और उत्तर पूर्व के राज्यों से चाय के ये स्वाद तलाशे और टी स्टॉल को टी-बार में बदल दिया है। यहां पारंपरिक चाय के साथ-साथ सफेद चाय, ओलोंग चाय और छह मसालों से बनी चाय जैसे ढेरों विकल्प उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
यहां मिलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय
यह अनोखा प्रयास करने वाले राजेंद्र कुमार गुप्ता बताते हैं इस सब की शुरुआत 1955 में हुई जब उनके पिता स्वर्गीय रूपनारायण कुमार गुप्ता घूमने के लिए दार्जिलिंग गए। लौटते में वहां की प्रसिद्ध चाय ले आए।
यहां मिलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय
फिलहाल सबसे लोकप्रिय सफेद चाय है जिसकी पत्तियों को तीन दफा उपयोग करके उसका फ्लेवर लिया जाता है। वहीं ओलोंग टी की पत्तियों को तीन मिनट पानी में डुबोए रखकर उसका स्वाद तैयार किया जाता है। मसाला चाय खुद राजेंद्र कुमार ने विकसित की जिसमें छह मसालों का उपयोग हुआ है तो वहीं फ्रूट-टी, और जैसमिन-ब्रीज जैसे विकल्प भी हैं।