आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई फिट दिखना चाहता है, जवां दिखना चाहता है और सुंदर दिखना चाहता है। लेकिन वक्त के साथ उम्र का बढ़ना तो प्रकृति का नियम है, जिसे कोई नहीं बदल सकता है। लेकिन लोग चाहते हैं कि उनकी बढ़ती उम्र का असर उनके चेहरे या शरीर के ऊपर जल्दी से नजर न आएं। ऐसे में वे कई तरह की चीजें करते हैं, कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और कई अन्य तरह की चीजें भी खाते हैं, जिनसे कई बार उनकी दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। ऐसे में आपको जरूरत है नेचुरल तरीके की। जैसे- योग, इसमें इतनी शक्ति होती है कि इसे करने से आप फिट रह सकते हैं और साथ ही आपका चेहरा भी लंबे समय तक जवां नजर आ सकता है। इसलिए आप योग को अपने जीवन में अपना सकते हैं। तो चलिए आपको उन योगासन के बारे में बताते हैं, जो आपको बढ़ती उम्र में भी जवां दिखाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
बढ़ती उम्र को रोकने में मदद कर सकते हैं ये 3 योगासन, दिखेंगे हमेशा जवां
राजकपोतासन करने का तरीका
- आपको एक मैट पर बैठना है, और इस दौरान आपके घुटने, हिप्स और दोनों हाथ कंधे की सीध से थोड़ा आगे रहें। फिर अपना वजन दाईं और डालना है और बाएं पैर को उठाकर पीछे की तरफ ले जाएं, साथ ही बाएं पैर को पीछे से सीधा कर लें। अब बाएं घुटने को मोड़ते हुए दोनों पैरों पर अपना वजन बैलेंस करें। इसके बाद आप बाएं घुटने और दाएं पंजे पर आ जाएं। फिर गहरी सांस लें और सीधे हाथ को ऊपर ले जाएं, कोहनी मोड़ें और सांस छोड़ते हुए बाएं पैर को पकड़ लें। फिर बाएं हाथ से पैर को इसी तरह पकड़ें और सीने को उठाने की कोशिश करें और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ें। इसी आसन में नॉर्मल तरीके से सांस लेते हुए 15-20 सेकंड रूकें और फिर सांस छोड़ते हुए नॉर्मल हो जाएं।
फायदे:-
-शरीर में खून का संचार तेजी से और अच्छे से होता है
-पैर, सीने, गर्दन और चेहरे पर स्ट्रेच आता है
-झुर्रियां काफी देर से आती हैं।
पर्वतासन करने का तरीका
- आपको पद्मासन की मुद्रा में बैठना है और दोनों हाथों को नमस्कार की मुद्रा में जोड़ना है। अब सांस लेनी है और हाथों को जोड़े हुए सिर के ऊपर ले जाना है, इसके बाद शरीर को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करें। इस दौरान 5-6 बार गहरी सांस लें और फिर अपनी पोजीशन बदल लें।
फायदे:-
-त्वचा से समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है
-अंडरआर्म्स के फैट को कम करने में मदद करता है
-हैमस्ट्रिंग का वजन कम होता है
-काफ मसल्स टाइट और टोन होने में मदद मिलती है
-शरीर सुडौल बनता है।