फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 योगासन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है दूर, मिल सकते हैं कई अन्य फायदे

Thu, 02 Sep 2021 02:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Sep 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Yoga tips Acidity problem can be overcome by these four yogasanas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में न तो समय पर खाना हो पाता है और न ही समय पर आराम मिल पाता है। इन सब चीजों का बुरा असर हमारे शरीर पर नजर आता है और हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या है एसिडिटी की। वैसे तो आजकल लगभग हर दूसरा इंसान इस समस्या से जूझ रहा है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो ये आगे चलकर काफी दिक्कतें खड़ी कर सकती है। वैसे तो इसके लिए दवा लेना जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ योगासन ऐसे भी हैं, जो आपको इस समस्या से निजात पाने में आपकी मदद कर सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन ऐसे कुछ योगासन हैं जिन्हें अगर आप रोजाना नियमित रूप से करें तो एसिडिटी ही क्या कई अन्य समस्याओं में भी आपको आराम मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में।

Yoga tips Acidity problem can be overcome by these four yogasanas
हलासन के फायदे - फोटो : social media

हलासन

  • इस योगासन को करने के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर लेटना है और फिर अपने दोनों पैरों को नीचे से उठाकर अपने सिर के पीछे की तरफ ले जाना है, साथ ही यहां कुछ समय के लिए रुकना भी है। ऐसा करने से ये आपको एसिडिटी में राहत दिलाने में और वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।
Yoga tips Acidity problem can be overcome by these four yogasanas
कपालभाति के फायदे - फोटो : Pixabay

कपालभाति

  • इसे करने के लिए आपको पालथी मारकर बैठना है और अपनी हथेलियों को अपने घुटने पर रखना है। इसके बाद गहरी सांस लेनी है और झटके से सांस को बाहर की तरफ छोड़ना है। इसी दौरान आपको अपने पेट को अंदर की तरफ खींचना है। इस योगासन को करने से आपको एसिडिटी की समस्या में फायदा मिल सकता है। बस आपको इसका अभ्यास रोजाना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga tips Acidity problem can be overcome by these four yogasanas
भस्त्रिका के फायदे - फोटो : istock

भस्त्रिका

  • इसे करने के लिए आपको एक जगह पर बैठना है और अपनी सांसों पर ध्यान देना है। साथ ही लंबी सांस लेते हुए इसे छोड़ना है। इससे शरीर में रक्त संचार होने में मदद मिलती है, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें दूर करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
Yoga tips Acidity problem can be overcome by these four yogasanas
उष्ट्रासन के फायदे - फोटो : istock

उष्ट्रासन

  • इस योगासन को करने के लिए आपको अपने घुटनों पर बैठते हुए पीछे की तरफ झुकना है। फिर अपनी दाहिनी एड़ी को अपने दाहिने हाथ से और बाईं एड़ी को या फिर बाएं हाथ को पकड़ना है। इसके बाद अपने सिर और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ते हुए अपनी कमर को थोड़ा आगे की तरफ करें। इससे आपको पीठ की दिक्कत, नर्वस सिस्टम जैसी चीजों में आराम मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed