फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉर्मोन्स को संतुलित कर देंगे ये आसान से आसन, अपना कर देखिए तो सही

Wed, 15 Feb 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Feb 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Yoga Poses To Balance Hormones
- फोटो : Getty Images

अगर आप अपने हॉर्मोन्स को संतुलित करना चाहते हैं तो ये आसान से आसन आपकी मदद कर सकते हैं। कोई भी महिला या पुरुष इस आसन का लाभ उठा सकते हैं-

Yoga Poses To Balance Hormones

शशांकासन-
सबसे पहले आसन बिछा लें। दोनो पैरों को घुटनों से मोड़कर नितम्ब के नीचे रखें और एड़ियों पर बैठ जाएं। सांस लेते हुए हाथों को ऊपर तरफ करें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें और दोनों हाथों की हथेलियों को फर्श पर टिकाएं। अपने सिर को भी फर्श पर टिकाकर रखें। आसन की इस स्थिति में आने के बाद कुछ समय तक सांस को बाहर छोड़कर और रोककर रखें। कुछ समय इस स्थिति में रहे और फिर थोड़ी देर आराम करके इस आसन को दोहराएं। इसे 4 से 5 बार करें।

Yoga Poses To Balance Hormones

पश्चिमोत्तनासन-
दोनों पैर सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएँ। एड़ी-पंजे आपस में मिलाकर रखें। दोनों हाथ बगल में सटाएं साथ ही कमर सीधी और निगाहें सामने रखें। दोनों हाथों को कान से सटाकर ऊपर उठाएं। अब सामने देखते हुए कमर को धीरे-धीरे झुकाएं। अपने दोनों हाथों से पैर के अँगूठे पकड़ें और माथे को घुटने से लगाएं। जब तक संभव हो इस स्थिति में खुद को रखें। फिर धीरे-धीरे पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Poses To Balance Hormones

सुखासन-
पालथी मारकर बैठ जाएं| अपने सिर गर्दन और पीठ को सीधा रखें। कंधों को ढीला छोड़ दें। दोनों हाथों को घुटनों पर तथा हथेलियों को ऊपर की ओर रखें| सिर को थोड़ा ऊपर उठाकर आंखे बंद कर लें। लम्बी और गहरी सांस लेते रहे। इस आसन को 5-10 मिनट तक कर सकते है|

विज्ञापन
Yoga Poses To Balance Hormones

जानुशिरासन-
सबसे पहले आसन पर बैठ जाएं और अपने दोनों पैर को आगे फैलाएं। दोनों हथेलियों नितम्ब के अगल बगल आसन पर रहें। अब दाएं पैर को मोड़कर बाएं जांघ से मिलाएं। ध्यान रहे आपका दायां घुटना जमीन को सटा रहे। धीरे- धीरे सांस भरते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। अब सांस छोड़ते हुए सामने की आगे की ओर धीरे -धीरे झुकते रहें। ध्यान रखें आपका हाथ कान से सटा हो। अब माथा घुटने से लगाकर एड़ी को दोनों हाथों से पकड़ लें। इस स्थिति में कुछ देर रुकने के बाद वापस पहले जैसी स्थिति में आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed