फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग है सबसे बेहतर विकल्प, इन आसनों का कीजिए अभ्यास

Tue, 22 Feb 2022 12:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Feb 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
yoga poses for better immunity, immunity ko kaise badhaye
शरीर की इम्युनिटी को कैसे बढ़ाएं? - फोटो : Pixabay

कोरोना के इस दौर में मजबूत इम्युनिटी की आवश्यकताओं के बारे में हर किसी को पता चल गया है। इम्युनिटी पावर मजबूत होने से शरीर की रोगजनकों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। आपने भी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने वाले कई सारे उपायों को जरूर प्रयोग में लाया होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जो तीन चीजें सबसे आवश्यक मानी जाती हैं वह हैं- पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और शारीरिक सक्रियता। इन तीनों में से एक भी कमी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए हम में से ज्यादातर लोग आहार और नींद पर तो ध्यान दे रहे हैं, पर शारीरिक सक्रियता अब भी इस सूची का हिस्सा नहीं है। आपकी यह आदत निश्चित ही आपको कमजोर बना रही है। शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए रोजाना योगासनों का अभ्यास करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। योग सिर्फ मन और मस्तिष्क ही नहीं शरीर को भी अंदुरुनी शक्ति प्रदान करते हैं। इम्युनिटी बढ़ाने की कोशिशों में लगे लोगों को दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए किन योगासनों का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है?

yoga poses for better immunity, immunity ko kaise badhaye
प्राणायाम योग के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

प्राणायाम का करें अभ्यास 
इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर शरीर और मन के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने तक के लिए प्राणायाम योगासनों के अभ्यास को विशेष लाभदायक माना जाता है। प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने से लेकर, आपकी याददाश्त को बढ़ावा देना, श्वसन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने और रक्तचाप को बेहतर बनाए रखने में श्वास की इस तकनीक को बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्राणायम के माध्मय से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है जिसे इम्युनिटी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। 

yoga poses for better immunity, immunity ko kaise badhaye
वृक्षासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

वृक्षासन योग है बेहद फायदेमंद
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए वृक्षासन योग या ट्री-पोज का अभ्यास करना विशेष लाभप्रद माना जाता है। यह आसन आपके मन और शरीर के संतुलन को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा पैरों को मजबूत बनाने के साथ वजन को नियंत्रित बनाए रखने में भी इस योग को काफी कारगर माना जाता है। योग विशेषज्ञ बताते हैं, वृक्षासन योग  का रोजाना अभ्यास करने से शरीर की स्ट्रेचिंग होती है साथ ही रक्त के संचार को भी बढ़ावा देने में इसे फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga poses for better immunity, immunity ko kaise badhaye
मत्स्यासन योग करने के लाभ - फोटो : istock

मत्स्यासन योग
मत्स्यासन योग या फिश पोज व्यायाम के कई फायदे हैं। छाती, एब्स, हिप और गर्दन को स्ट्रेच करने से लेकर शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों को उत्तेजित करने तक में इस योग का अभ्यास आपके लिए फायदेमंद माना जाता है। इस योग का अभ्यास आपके शरीर को अंदुरुनी तौर से मजबूती देने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में विशेष लाभदायक माना जाता है। रोजाना 5-10 मिनट तक इस योग का अभ्यास जरूर सुनिश्चित करें। 


--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed