फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 3 योगासनों का नियमित अभ्यास कर जीवनभर दिल को रख सकते हैं स्वस्थ

Sun, 06 Oct 2019 10:17 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 06 Oct 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
yoga for healthy heart in hindi
yoga - फोटो : pixa

दिल हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लेकिन आजकल बहुत से लोग दिल की बीमारी के चपेट में आ रहें हैं। आजकल इतना स्वस्थ और फिट रहने का चलन बढ़ा है लेकिन इसके बावजूद लोगों की गलत आदतें उन्हें दिल का रोगी बना रही है। गलत खानपान के साथ व्यायाम न करने की वजह से यह समस्या दिन प्रतिदिन यह समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप जीवनभर के लिए दिल की बीमारियों से दूरी चाहते हैं तो आपको कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करना होगा। नियमित योग करने से फेफड़े मजबूत होते हैं, श्वास प्रक्रिया बेहतर होती है, जो दिल के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी योग करने से राहत मिलती है। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में जिसके अभ्यास से दिल बिल्कुल स्वस्थ रहेगा...

yoga for healthy heart in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

शवासन
शवासन करने के लिए जमीन पर चटाई बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को फैलाते हुए पैरों के बीच अंतर लाएं। इस दौरान आपके पैरों के पंजे बाहर की तरफ और एड़ियां अंदर की तरफ होनी चाहिए। अब आप दोनों हाथों को भी शरीर से लगभग एक फिट की दूरी पर रखें। अपनी हाथों की अंगुलियां आकाश की तरफ रखें और गर्दन को सीधा रखें। अब धीरे-धीरे अपनी आंखों को बंद कर लें और धीरे-धीरे सांस खींचें और छोड़ें। अपनी आंखों को बंद कर सांसों पर ध्यान दें और मन में गिनती करते जाएं। एक सांस में एक गिनती करें और ऐसा करते हुए 100 तक गिनती करें और फिर उठ जाएं। शवासन करते समय पूरे शरीर को ढीला छोड़ देते हैं। शवासन का मतलब ही होता है शव जैसा आसन।

yoga for healthy heart in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन को करने से हृदय स्वस्थ रहता है। इस आसन को करने से वजन भी कम होता है। मोटे लोगो के लिए यह आसन बेहद फायदेमंद है। त्रिकोणासन करने से श्वास फैलते ही छाती गहरी और लयबद्ध हो जाती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर कर लें। अब अपने दाहिने हाथ की उंगली को देखें। 15 से 20 सेकंड के बाद सीधे हो जाएं। अब इसी विधि को बाएं हाथ और बाएं पैर से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for healthy heart in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

पवनमुक्तासन 
पवनमुक्तासन करना बेहद ही आसान है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को शरीर के बगल में सीधा कर लें। अब गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए अपने दाएं घुटने को अपनी छाती के पास लें जाएं। अब अपने घुटनों को हाथ से पकड़कर अपने पेट पर दबाएं। अब दोबारा सांस लें और छोड़ते हुए सर और छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। अब अपने ठोड़ी को अपने दाएं घुटने से लगा लीजिए। इस आसन को करते वक्त इस बात का ध्यान दें कि सांस छोड़ते वक्त आपके घुटनों की पकड़ ढ़ीली नहीं होनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed