फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: आंखों में दर्द या थकान की समस्या से पाना है छुटकारा, तो नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Sun, 05 Mar 2023 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 05 Mar 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Yoga for Eyesight Improvement Know Healthy Exercise for Eye Strain In Hindi
आंखों के लिए योग - फोटो : iStock

Yoga For Eyesight: लंबे समय तक कंप्यूटर और स्मार्टफोन के इस्तेमाल से आंखों में कई तरह की समस्या हो सकती है। अक्सर जो लोग अधिक मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, उनकी आंखों में जलन और दर्द होने लगता है। जिस तरह के पिछले कुछ वर्षों में गैजेट्स का इस्तेमाल बढ़ा है, आंख संबंधी समस्याएं भी बढ़ी हैं। लोगों की कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कमजोर होने लगी है। कोविड काल के दौरान वर्क फ्रॉम होम कल्चर ने भी स्क्रीन टाइम को पहले से अधिक बढ़ा दिया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों की सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। हर एक घंटे में आंखों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और इस कारण कम उम्र में लोगों को धुंधला दिखने लगता है। वहीं आंखों में खुजली, पानी आना, जलन और सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, नियमित योगाभ्यास से आंखों से संबंधित परेशानियों को कम किया जा सकता है और आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं आंखों के लिए फायदेमंद योगासन।

Yoga for Eyesight Improvement Know Healthy Exercise for Eye Strain In Hindi
चक्रासन - फोटो : istock

चक्रासन का अभ्यास

आंखों की सेहत के लिए और रोशनी बढ़ाने के लिए चक्रासन योग का अभ्यास नियमित करना फायदेमंद हो सकता है। आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से निजात पाते के लिए और मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन चक्रासन का अभ्यास करें।

Yoga for Eyesight Improvement Know Healthy Exercise for Eye Strain In Hindi
आंखों के लिए योग - फोटो : iStock

पलकों का झपकाना

अच्छी दृष्टि और सेहतमंद आंखों के लिए समय समय पर पलकों को झपकाते रहना फायदेमंद होता है। यह एक प्रकार का आंखों का योगासन है, जो ऑप्टिक नसों को मजबूत करने और ड्राई आईज की समस्या को कम करने में असरदार है। जल्दी जल्दी लगभग 10 बार पलके झपकाएं, फिर आंख को बंद करें और लगभग 20 सेकेंड के लिए गहरी सांस अंदर लें और छोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga for Eyesight Improvement Know Healthy Exercise for Eye Strain In Hindi
आंखों का योग - फोटो : pixabay

चारों तरफ देखना

आंखों की मांसपेशियों को फैलाने और आराम देने के लिए चारों तरफ देखना अच्छा अभ्यास है। अगर लंबे समय तक कंप्यूटर या स्मार्ट फोन में देखते हुए काम कर रहे हैं तो इस बीच चारों तरफ देखने का यह अभ्यास आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह अभ्यास आप किसी भी वक्त और कहीं भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Yoga for Eyesight Improvement Know Healthy Exercise for Eye Strain In Hindi
योग - फोटो : Pixabay

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed