फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्थमा को जड़ से मिटा देंगे ये आसान से 4 आसन

Thu, 01 Dec 2016 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
yoga benefits for asthma
दमा होने पर श्वास नली सिकुड़ जाती है जिस वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे लोगों की धूल मिट्टी में सांस फूलने लगती है। इसके लिए दवा-दारू के अलावा आप योगा भी कर सकते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दमा होने पर योगा किस तरह कारगर साबित होता है।

ये चार आसन आपको दमा से दिलाएंगे राहत

yoga benefits for asthma
अनुलोम-विलोम
इसमें सांस लेने की विधि को दोहराया जाता है। इसमें आपको पद्मासन में बैठना होता है। इसके बाद दाएं हाथ से नाक के दाएं छिद्र को बंद करें फिर बाएं छिद्र से सांस लें। अंगूठे की साथ वाली दो उंगलियों से बायीं नाक के छिद्र को दबा दें और दायीं ओर से सांस छोड़े। शुरू में इस क्रिया को तीन मिनट तक और आदत पढ़ने के बाद 10 मिनट तक करना शुरू करें।

ये चार आसन आपको दमा से दिलाएंगे राहत

yoga benefits for asthma
उत्तानासन
इसमें आपको झुक कर खड़ा होना होता है। लेकिन ध्यान रहे कि आपकी कमर एकदम सीधी हो। इससे दमा में आराम तो मिलता ही है साथ कब्ज आदि की समस्या भी दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चार आसन आपको दमा से दिलाएंगे राहत

yoga benefits for asthma
शवासन
ये सबसे आसान आसनों में से एक माना जाता है। सबसे पहले अपनी चटाई पर सीधे लेट जाएं, अपनी हथेलियों को सीधे रखें और एकदम ढीला छोड़ दें। दोनों पैरों के बीच करीब एक फुट का गैप बनाएं। अपनी आंखों को बंद कर दें और पूरा ध्यान श्वास लेने पर लगाएं। इससे दमा के साथ-साथ तनाव भी दूर होता है।
विज्ञापन

ये चार आसन आपको दमा से दिलाएंगे राहत

yoga benefits for asthma
अर्धमत्स्येन्द्रासन
सबसे पहले बाएं पैर को मोड़कर बायीं एड़ी को दाहिनें हिप के नीचे रखें। अब दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए दाएं पैर का तलवा लाएं और घुटने की बायीं ओर जमीन पर रखें। इसके बाद बाएं हाथ को दाएं घुटने की दायीं ओर ले जाएं और कमर को घुमाते हुए दाएं पैर के तलवे को पकड़ लें और दाएं हाथ को कमर पर रखें। सिर से कमर तक के हिस्से को दायीं और मोड़ें। अब ऐसा दूसरी ओर से भी करें। इसे करने से पीठ, गर्दन, कमर, नाभिसे नीचे के भाग और छाती की नाड़ियों में खिंचाव आते है। इससे फेफड़ों में आराम से ऑक्सीजन जाती है। दमा रोगियों के लिए यह आसन बहुत फायदेमंद रहता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed