फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: वर्कफ्रॉम होम ने बढ़ा दी है लोगों में कमर दर्द की समस्या, इन आसनों के अभ्यास से पा सकते हैं लाभ

Fri, 29 Apr 2022 11:10 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 29 Apr 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas For Back Pain Problems, which yoga is best for this
लोगों में बढ़ती कमर दर्द की समस्या - फोटो : iStock

कोरोना के इस दौर में लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए रिमोट माध्यम से पढ़ाई और ऑफिस का काम शुरू हुआ। कोरोना के खतरे को देखते हुए विशेषज्ञ इसे आवश्यक और लाभदायक फैसला मान रहे हैं, हालांकि वर्कफ्रॉम होम ने लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य जटिलताओं को भी बढ़ा दिया है। विशेषकर वर्कफ्रॉम होम कर रहे ज्यादातर लोगों में  सेडेंटरी लाइफस्टाइल यानी लगातार बैठे रहने की आदत बन गई है, जिसे सेहत के लिहाज से विशेषज्ञ काफी नुकसानदायक मानते हैं।



शोध बताते हैं कि सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण कमर, पीठ दर्द के लेकर सर्वाइकल और फ्रोजन शोल्डर जैसी दिक्कतें लोगों में काफी बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं सेडेंटरी लाइफस्टाइल का दीर्घकालिक रूप से भी स्वास्थ्य पर असर हो सकता है, जिसको लेकर लोगों को विशेष सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता है।

वर्कफ्रॉम और सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण कमर दर्द की समस्या सबसे अधिक देखने को मिली है। विशेषकर कमर के बीचों-बीच टेल बोन की जगह पर होने वाला यह दर्द काफी असहज करना वाला हो सकता है, जिसमें लोगों के लिए दैनिक जीवन के सामान्य कार्यों को करना भी कठिन हो जाता है। जिन लोगों को कमर दर्द की समस्या रहती है, उन्हें नियमित रूप से योगाभ्यास करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं किन योगासनों को करने से इस समस्या में लाभ मिल सकता है?

Yoga Asanas For Back Pain Problems, which yoga is best for this
कमर दर्द के लिए अधोमुख शवासन योग - फोटो : iStock

अधोमुख शवासन योग से लाभ

अधोमुख शवासन योग को कमर दर्द की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए विशेष लाभप्रद माना जाता है। यह क्लासिक योग मुद्रा शरीर की स्ट्रेचिंग के लिए काफी कारगर मानी जाती है। विशेषकर शरीर की बड़ी मांसपेशियां, पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों की सक्रियता को बढ़ाने के साथ रीढ़ को सीधा और लचीला बनाने में इस योग के लाभ हैं।

अधोमुख शवासन योग कमर दर्द की समस्याओं से राहत दिलाने में आपके लिए बहुत फायदेमंद अभ्यास हो सकता है। रोजाना इसके अभ्यास की आदत बनानी चाहिए। 

Yoga Asanas For Back Pain Problems, which yoga is best for this
बालासन योग के क्या लाभ हैं - फोटो : Pixabay

बालासन योग

बालासन योग या चाइल्ड पोज के अभ्यास को सामान्यतौर पर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने और पीठ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस योग के अभ्यास की आदत मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग करने से लेकर दर्द का कारण बनने वाली समस्याओं को दूर करने में आपके लिए लाभदायक हो सकता है। जिन लोगों को अक्सर पीठ या कमर में दर्द की समस्या बनी रहती है उन्हें दिनचर्या में बालासन योग को शामिल करने से विशेष लाभ मिल सकता है। दिनभर की थकान के बाद सोने से पहले इस अभ्यास की आदत आपको अच्छी नींद पाने में भी मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas For Back Pain Problems, which yoga is best for this
सेतुबंधासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

सेतुबंधासन योग से मिलता है लाभ

सेतुबंधासन योग जिसे ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है, आपके पीठ और कमर दर्द की समस्या को दूर करने में सबसे सहायक अभ्यासों में से एक है। पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत दिलाने में इसे सबसे कारगर तरीका माना जाता है।

कमर के साथ-साथ कोर, पेट, पीठ, कूल्हे और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों के लिए भी सेतुबंधासन योग काफी बेहतर योगासनों में से एक है। पैरों को मजबूती देने के साथ थकान को कम करने के लिए भी इसका नियमित अभ्यास किया जा सकता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed