फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भावस्था के दौरान करें यह 3 आसन , प्रसव के समय नहीं होगी परेशानी

Fri, 27 Sep 2019 08:09 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 27 Sep 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
u can do these 3 asanas during pregnancy
- फोटो : social media

क्या आप जानते है कि गर्भावास्था के दौरान योग करना चाहिए ?  गर्भावस्था के दौरान योग करने से हम कई बीमारियों के सकंट से बच सकते हैं। इसके अलावा योग करने से न केवल मां बल्कि बच्चा भी स्वस्थ रहता है। ऐसे कई व्यायाम हैं जिन्हें आप गर्भास्वथा के दौरान कर सकती हैं। यह आसन बेहद ही सरल आसन है। आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान किए जाने वाले आसन के बारे में। 

u can do these 3 asanas during pregnancy
- फोटो : social media
पर्यांकासन

इस आसन को गर्भवती महिलाएं शुरुआती महीने में कर सकती हैं। पर्यांकासन एक बेहद ही सरल आसन है। इस आसन को करने केे लिए सबसे पहले दरी या चटाई बिछा लें। अब दरी पर आप पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को सीधा रखें। ध्यान रहें कि आपके घुटने एक साथ ही होने चाहिए। अब आप अपने दोनों घुटनों को मोड़ें और कोशिश करें कि आपके पैर के पंजे आपकी जांघ को छू पाएं। अब इस अवस्था में थोड़ी देर रहें। लेकिन ध्यान रहें कि अपनी क्षमता अनुसार ही इस आसन को करें। पर्यांकासन को करने से जांघ और पेट की समस्या कम होती है। यही नहीं इसके अतिरिक्त इस आसन को करने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। अगर आप इस आसन को नियमित रुप से करेंगी तो प्रसव के समय आपको तकलीफ कम होगी। लेकिन यह आसन आप किसी की देख रेख में ही करें तो बेहतर होगा। 

u can do these 3 asanas during pregnancy
आसन - फोटो : social media
भद्रासन

भ्रदासन को गर्भवती महिला आसानी से कर सकती हैं। भद्रासन को बटरफ्लाई पोज भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आसन की मुद्रा तितली जैसी होती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और अपने पैरों को नमस्ते की अवस्था में रख लें। इस अवस्था में आपकी पीठ बिल्कुल सीधी रहनी चाहिए । अब अपने घुटनों को फैला लें और अपने हाथों से  पंजे पकड़ने की कोशिश करें। करीब 2-5 मिनट तक आप इस अवस्था में रह सकते हैं। इस आसन को करने से पेट की मासंपेशिया में कसाव आने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
u can do these 3 asanas during pregnancy
- फोटो : social media
यस्तिकासन 

यस्तिकासन गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को एक-दूसरे के साथ चिपका कर रखें। अब सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को उठाकर सर की तरफ रख लें। इस आसन को आप 3-4 थोड़ी देर रुक  कर कर सकते हैं। यस्तिकासन करने से शरीर का आकार सही बना रहता है। इसके अतिरिक्त यस्तिकासन करने से तनाव भी कम होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed