फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: थकान और कमजोरी महसूस होने पर रोजाना करें ये योगासन, हल्का और ऊर्जावान होगा महसूस

Thu, 10 Oct 2024 08:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Oct 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Poses for Weakness Exercise Asanas Benefits in Hindi
थकान और कमजोरी के लिए योगासन - फोटो : istock

Yoga Tips For Weakness: खराब जीवनशैली, खानपान में गड़बड़ी से पौष्टिकता में कमी और नींद पूरी न होने से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से लोग ग्रसित हो जाते हैं। इस अवस्था में व्यक्ति पूरा दिन थकान महसूस करता है। भले ही आप आराम कर लें या कुछ काम न करें लेकिन अंदरूनी तौर पर आप कमजोर और थकावट महसूस करते रहते हैं। इस स्थिति को क्रोनिक फटीग सिंड्रोम कहा जाता है। थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आप दिन भर बिस्तर पर लेटे रहना चाहते हैं। हालांकि शरीर में ऊर्जा की इतनी कमी होती है कि शरीर में भारीपन महसूस होने लगता है। ऐसे में आप थकान और कमजोरी की इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए योगासन कर सकते हैं। योग आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही स्टेमिना का भी बढ़ाता है। आंतरिक तौर पर आपको शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है। अगर आप भी थकावट अनुभव करते हैं तो इन योगासनों को करें नियमित अभ्यास में शामिल। 

Trending Videos
Today Yoga Tips Know Yoga Poses for Weakness Exercise Asanas Benefits in Hindi
बालासन - फोटो : Istock

बालासन

कमजोरी और थकान की शिकायत हो तो नियमित बालासन का अभ्यास करें। इस आसन से तनाव कम होता है, साथ ही ऊर्जा मिलती है। बालासन को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। अब दोनों टखने और एड़ियों को आपस में एक दूसरे से टच करें। गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर लाएं और आगे की ओर झुकें। फिर पेट को दोनों जांघों के बीच लाते हुए सांस छोड़ें। इस अवस्था में कुछ देर रूके। बाद में घुटनों को सीध में कर लें और वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। 

Today Yoga Tips Know Yoga Poses for Weakness Exercise Asanas Benefits in Hindi
धनुरासन - फोटो : social media

धनुरासन

धनुरासन के अभ्यास से थायराइड में बहुत फायदा मिलता है। ऊर्जावान रहने के साथ ही मोटापे को कम करने के लिए भी धनुरासन कर सकते हैं। धनुरासन के अभ्यास के लिए मैट पर पेट के बल लेटकर घुटनों को कमर के पास ले जाएं। अब हाथ से दोनों टखनों पकड़ने का प्रयास करें। फिर सिर, छाती और जांघ को ऊपर की ओर उठाते हुए शरीर का भार पेट के निचले हिस्से पर रखें। कुछ देर इसी अवस्था में रूकें, बाद में सामान्य स्थिति में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Poses for Weakness Exercise Asanas Benefits in Hindi
ताड़़ासन - फोटो : Pixabay

ताड़ासन

इस आसन से पूरा शरीर स्ट्रेच होता है। ताड़ासन करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े होकर पैरों के बीच कुछ दूरी रखें। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और स्ट्रेच करके एड़ी उठाते हुए पैर की उंगलियों पर खड़े हो जाएं। इस अवस्था में शरीर के हर अंग में खिंचाव को महसूस करेंगे। अब कुछ देर इसी अवस्था में रूकने के बाद सामान्य स्थिति में लौट आएं। इस आसन को 10 से 15 बार दोहराएं।

विज्ञापन
Today Yoga Tips Know Yoga Poses for Weakness Exercise Asanas Benefits in Hindi
अधोमुख शवासन - फोटो : Pixabay

शवासन

शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करने के लिए शवासन लाभदायक है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर लेटकर पैरों को ढीला छोड़ दें। दोनों हाथों को शरीर से थोड़ी दूरी पर रखते हुए पैर के अंगूठे से लेकर पूरे शरीर के अंगो पर धीरे-धीरे ध्यान केंद्रित करें। मन को शांत रखें और शरीर में ऊर्जा पैदा हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed