फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते समय भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, जानें सही तरीका और फायदा

Fri, 25 Aug 2023 11:42 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 25 Aug 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Today Health Tips Surya Namaskar Steps and Benefits Don't Do These 5 Mistakes Know in Hindi
साल 2022 में संक्रमण से दूर रहने के लिए करें ये योग - फोटो : Pixabay

Yoga Tips: मानसिक और शारीरिक सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास लाभदायक होता है। योग के कई फायदे हैं। योग का प्रतिदिन अभ्यास करने से कई तरह की बीमारियों से तो राहत मिलती ही हैं, मानसिक आराम भी मिलता है। लेकिन अक्सर लोग योगाभ्यास करते समय कुछ सामान्य गलतियां कर जाते हैं। जिनका शरीर पर गलत असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि किसी योगासन को करने का सही तरीका क्या है। वैसे तो कई सारे अलग अलग योगासन हैं, लेकिन इनमें सूर्य नमस्कार बेसिक और पहले चरण का योगाभ्यास है। सूर्य नमस्कार के अभ्यास के लिए न तो आपको किसी उपकरण की जरूरत होती है, न ही जगह या समय की सीमा होती है। हालांकि इसे सूर्योदय के समय करना फायदेमंद हो सकता है। सही तरीके से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से सेहत को अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि सूर्य नमस्कार के क्या फायदे हैं, सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका और सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते समय किन गलतियों को करने के बचना चाहिए। 

Today Health Tips Surya Namaskar Steps and Benefits Don't Do These 5 Mistakes Know in Hindi
सूर्य नमस्कार के फायदे - फोटो : iStock

सूर्य नमस्कार के फायदे

सूर्य नमस्कार का अर्थ इसके नाम से ही स्पष्ट है। ऐसा आसन जिसमें सूर्य को नमस्कार करना हो। सूर्य नमस्कार के अंतर्गत 12 अलग अलग योगासनों का अभ्यास किया जाता है। जितने अधिक सूर्य नमस्कार के आसन बिना रुके आप करते हैं, उतनी ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इस आसन को करने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी कम होती है और वजन नियंत्रित होता है।

जिन लोगों को वजन कम करना है, उन्हें सबसे पहले सूर्य नमस्कार के अभ्यास को करना चाहिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक सूर्य नमस्कार करने से शरीर की जितनी कैलोरी बर्न होती है, उतनी रनिंग, साइकलिंग, किसी स्पोर्ट्स, वेटलिफ्टिंग या किसी अन्य वर्क आउट से भी नहीं होती। सूर्य नमस्कार के जितने ज्यादा सेट आप करेंगे,उतनी कैलोरी को आसानी से बर्न कर सकते हैं।

Today Health Tips Surya Namaskar Steps and Benefits Don't Do These 5 Mistakes Know in Hindi
सूर्य नमस्कार करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Pixabay

सूर्य नमस्कार करते समय न करें ये गलतियां

सांस लेने की गलत तकनीक

सूर्य नमस्कार सांस पर आधारित योगासन हैं। इसका अभ्यास करते समय शरीर की गतिविधियों के साथ आपकी सांसों का तालमेल होना चाहिए। लेकिन अक्सर लोग श्वसन तकनीक का सही तरीके से पालन नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips Surya Namaskar Steps and Benefits Don't Do These 5 Mistakes Know in Hindi
हस्त उत्तानासन न करना - फोटो : Pixabay

हस्त उत्तानासन न करना

सूर्य नमस्कार के 12 आसनों में एक हस्त उत्तानासन हैं, जिसे एक राउंड में दो बार किया जाता है। इस आसन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। लेकिन योगाभ्यास करने वाले हस्त उत्तानासन को छोड़ देते हैं, जिससे उनकी सांस और गति के बीच संतुलन टूट जाता है।

विज्ञापन
Today Health Tips Surya Namaskar Steps and Benefits Don't Do These 5 Mistakes Know in Hindi
चतुरंग दंडासन में गलतियां - फोटो : istock

चतुरंग दंडासन में गलतियां

सूर्य नमस्कार करते समय चतुरंग दंडासन किया जाता है। जिसमें शरीर को हथेलियों या पैर की उंगलियों के सहारे सीधा और जमीन के बराबर रखा जाना चाहिए। लेकिन लोग इस आसन को करते समय अक्सर ही गलती करते हैं। इससे उनकी निचली रीढ़ पर दबाव बनता है। जब योगी का निचला शरीर फर्श पर झुक जाता है तो उनको पीठ दर्द की समस्या होने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed