{"_id":"591fdd074f1c1b8523f2364c","slug":"this-way-of-exercise-will-surely-boost-your-testosterone-hormone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाना है तो हर मर्द को करनी चाहिए ये एक्सरसाइज","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाना है तो हर मर्द को करनी चाहिए ये एक्सरसाइज
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 20 May 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
टेस्टोस्टोरोन हार्मोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्टोस्टेरोन एक तरह का हार्मोन होता है जो पुरुषों की यौन क्षमता को बढ़ाता है। इसका सीधा असर व्यक्ति के यौन क्रियाकलापों, रक्त संचरण और मांसपेशियों पर पड़ता है। अक्सर पुरुषों के मूड में आए बदलाव और उनकी चिड़चिड़ाहट को लोग उनकी या तो उम्र से जोड़ने लगते हैं या फिर उनकी थकान से। हालांकि इसकी वजह उसके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी भी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे कुछ एक्सरसाइज करके पुरुष दोबारा अपने शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ा सकते हैं।
दौड़ लगाएं
दौड़ लगाएं
माना जाता है कि पुरुष अपने शरीर में टेस्टोस्टोरोन हार्मोन का स्तर सिर्फ दौड़ लगाने से भी बढ़ा सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग दौड़ लगाते थे उनके शरीर में टेस्टोस्टोरोन हार्मोन का स्तर काफी अच्छा था।
पैरों से जुड़ी एक्सरसाइज
पैरों से जुड़ी एक्सरसाइज
हार्मोनल प्रतिक्रिया की जांच करने के लिए एक दूसरा शोध भी किया गया। इस शोध में दो तरह के लोगों को रखा गया। एक तो वो जिन्हें सिर्फ उनके हाथों से जुड़ी कसरत करवाई गई। जबकि दूसरे वो लोग थे जो सिर्फ पैरों से जुड़ी एक्सरसाइज कर रहे थे। शोध में पाया गया कि जो लोग पैरों से जुड़ी एक्सरसाइज कर रहे थे उनके शरीऱ में टेस्टोस्टोरोन की मात्रा अधिक थी।

वेट लिफ्टिंग
वेट लिफ्टिंग
जो पुरुष वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करते हैं उनके टेस्टोस्टोरोन हार्मोन में 49 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है।
जो पुरुष वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करते हैं उनके टेस्टोस्टोरोन हार्मोन में 49 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
क्रोनिक कार्डियो
क्रोनिक कार्डियो से बचें
जहां एक और वेट लिफ्टिंग और वेट ट्रेनिंग आपके शरीर में टेस्टोस्टोरोन हार्मोन की मात्रा को बढ़ाता है। वहीं साइकलिंग जैसी एक्सरसाइज करने से आप इसे कम कर देते है। साल 2003 में हुए एक शोध में बताया गया कि जो लोग ज्यादा साइकलिंग करते हैं उनमें उन लोगों की तुलना में कम टेस्टोस्टोरोन पाए जाते हैं जो कि वेट लिफ्टिंग करते है। तो अगर अब आप भी अपने शरीर में टेस्टोस्टोरोन की सही मात्रा बनाए रखना चाहते हैं तो ट्रेडमिल पर लंबे समय तक दौड़ लगाने से जितना हो सके बचे।