फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी नींद के लिए करें ये 4 योगासन ,मिलेंगे कई अन्य फायदे भी

Mon, 07 Oct 2019 07:49 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Oct 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
these are the best four asan for good sleep
sleep research

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रयाप्त और अच्छी नींद बेहद जरूरी है। अगर आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपके शरीर में सुस्ती और थकान बनी रहती है। डॉक्टर भी 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने की सलाह देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अच्छी नींद मतलब स्वस्थ शरीर। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रायप्त और अच्छी नींद ले पाना संभव नहीं होता है। कई लोगों को रात को अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे लोगों को  स्लीप डिसऑर्डर हो सकता है , लेकिन घबराइए कुछ ऐसे योगासन हैं जिनको करने से आप स्लीप  डिसऑर्डर की समस्या को  दूर करके आपको एक अच्छी नींद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं यह आसन। 

these are the best four asan for good sleep
- फोटो : social media
विपरीत करनी

विपरीत करनी आसन को करने के लिए सबसे पहले दीवार की ओर पैर करके लेट जाएं। अब अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठा लें। ध्यान रहे कि आपके तलवे ऊपर की ओर होने चाहिए और 90 डिग्री का कोण बना लें। अब अपने नितंब को ऊपर उठा लें और उसके नीचे तकिया रख लें। इस अवस्था में आप करीब पांच मिनट तक रह सकते हैं। 

these are the best four asan for good sleep
- फोटो : social media
बालासन
बालासन करने के लिए सबसे पहले आप व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने माथे को जमीन पर लगा लें। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी जांघो से अपनी छाटी पर दबाव डालें। इस अवस्था में आप 2-4 मिनट तक रह सकते हैं। इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है। शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है। जिसकी वजह से आप अच्छी नींद ले पाते हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
these are the best four asan for good sleep
योगा - फोटो : social media
कुंडलिनी योग

कुंडलिनी योग अच्छी नींद के लिए बेहद आवश्यक है। रोजाना सोने से पहले तकरीबन एक घंटे तक इस आसन को करने से  अनिद्रा से राहत मिलती है। कुंडलिनी योग को करने से एकाग्रता को बढ़ावा मिलता है और मन शांत स्थिति में रहता है। 

विज्ञापन
these are the best four asan for good sleep
asan - फोटो : social media
शशांकासन

इस आसन को करने के लिए व्रजासन में बैठ जाएं और अपनी मुठ्ठी के अंदर अंगूठे को दबाकर रख लें। अब अपनी मुठ्ठी को पेट पर रखकर गहरी लंबी सांस छोड़े। अब अपने पेट के सहारे नीचे झुके जिससे आपका माथा जमीन पर छू जाएं। शशांकासन मस्तिष्क को मजबूत रखता है। इसके अतिरिक्त नींद अच्छी आती है और थकान भी दूर हो जाती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed