फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: संपूर्ण शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए कीजिए यह तीन प्राणायाम, कई बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

Sun, 13 Mar 2022 12:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Mar 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
pranayama benefits in hindi, kapalbhati and anulom vilom benefits
प्राणायाम करने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

संपूर्ण फिटनेस के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। हम में से ज्यादातर लोग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं, पर इन सबके बीच मानसिक सेहत को जाने-अनजाने नजरअंदाज कर दिया जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ मन से ही, स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है ऐसे में सभी लोगों को शारीरिक-मानसिक दोनों तरह की सेहत को लेकर लगातार प्रयास करते रहने चाहिए।



कई तरह के योगासन इस समस्या में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। विशेषकर नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। प्राणायाम के अभ्यास से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ आपको बेहतर कार्य करने की शक्ति भी प्रदान करता है। तनाव-चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जो हृदय रोगों का कारण बनती है। प्राणायाम का नियमित अभ्यास आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने में काफी मददगार हो सकते हैं। आइए उन तीन प्राणायामों के बारे में जानते हैं जिनका सभी लोगों को रोजाना अभ्यास करना चाहिए।

pranayama benefits in hindi, kapalbhati and anulom vilom benefits
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं प्राणायाम - फोटो : iStock

कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास
कपालभाति प्राणायाम को सबसे बेहतर योगाभ्यासों में से एक माना जाता है। मस्तिष्क के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में इस योगाभ्यास के लाभ होते हैं। पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार करने के साथ गैस्ट्रिक से संबंधित कई तरह की दिक्कतों को कम करने में कपालभाति प्राणायाम आपके लिए मददगार माना जाता है। इस योगासन को करने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। यह एंडोर्फिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे आपका मूड बेहतर बना रहता है। मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए इस योग को वरदान माना जाता है।

pranayama benefits in hindi, kapalbhati and anulom vilom benefits
अनुलोम-विलोम योग के अभ्यास - फोटो : istock

अनुलोम विलोम प्राणायाम
तनाव कम करने के साथ कार्डियोवैस्कुलर फ़ंक्शन में सुधार तक के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम मददगार हो सकता है। नियमित रूप से इस योग का अभ्यास फेफड़ों के कार्य और श्वसन शक्ति में भी सुधार करता है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक है। जिन लोगों को अक्सर तनाव-चिंता की समस्या बनी रहती है, उनके लिए भी इस योग के नियमित अभ्यास को लाभप्रद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pranayama benefits in hindi, kapalbhati and anulom vilom benefits
प्राणायाम कैसे करें? - फोटो : istock

भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास के दौरान भंवरों के गुंजन जैसी आवाज आती है। मानसिक शांति को बढ़ावा देने के साथ भ्रामरी प्राणायाम रक्तचाप को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह मस्तिष्क के तनाव को दूर करने, बेहतर नींद प्राप्त करने और मस्तिष्क के नसों को शांत करने में भी काफी सहायक योग है। याददाश्त को बढ़ाने के लिए भी इस योग के अभ्यास की सलाह दी जाती है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed