फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई शादियां करने से यहां के लोगों को हो रही हैं ये गंभीर जेनेटिक बीमारी

Mon, 21 Aug 2017 09:59 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 21 Aug 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
People here are getting serious genetic diseases due to  many marriages
यूटी सिटी
इंसान का दिल चंचल होता है, कभी किसी पर आया, कभी किसी पर। समाज में तो एक शादी करके घर बसाने की मान्यता है मगर तमाम मर्दों और औरतों की ख्वाहिश होती है कि वो जिंदगी में तरह-तरह के तजुर्बे करें यानी अलग-अलग साथियों के साथ रिश्ते बनाएं और वक्त गुजारें। 
People here are getting serious genetic diseases due to  many marriages
योग और स्वास्थ्य
अमरीका में भी दो छोटे-छोटे शहर हैं जहां पर लोग कई शादियां करने की पुरानी परंपरा निभा रहे हैं। इनमें से एक है यूटा सूबे का प्रोवो सिटी तो दूसरा है पास ही स्थित शॉर्ट क्रीक कस्बा। यूटा सूबे के प्रोवो सिटी के बाशिंदे एक अजीबो-गरीब बीमारी के शिकार हैं। 

पढ़ें- क्या आप किसी दूसरे के ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी हो जाएगी ये अजीब बीमारी
People here are getting serious genetic diseases due to  many marriages
चंगेज खान
19वीं सदी में यहां के लोग चर्च ऑफ जीजस क्राइस्ट लेटर डे सेंट्स यानी एल.डी.एस के हुक्म को अपना ईमान समझते थे। ये चर्च यहां के लोगों को कई शादियां करने का हुक्म देता था। इस चर्च को चलाने वाले ब्रिंघम यंग की 55 पत्नियां और 59 बच्चे थे। हालांकि बाद में इस प्रथा पर रोक लगा दी गई लेकिन जब तक ये अमल में रही यहां के लोग मर्जी के मुताबिक शादियां करते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
People here are getting serious genetic diseases due to  many marriages
यूटी सिटी
यहां के लोग एक खास तरह की जेनेटिक बीमारी के शिकार हो रहे हैं। यहां बच्चे दिमागी और जिस्मानी तौर पर विकलांग होने लगे हैं। ये बीमारी इन दुर्लभ है कि चालीस करोड़ लोगों में से किसी एक को होती है। 
विज्ञापन
People here are getting serious genetic diseases due to  many marriages
यूटी सिटी
प्रोवो सिटी में ये बीमारी यहां 20 महीने के बच्चे से लेकर 2 साल तक के लगभग सभी बच्चों में थी। इसे फ्यूमरस डेफिशिएंसी कहा जाता है। ये आनुवांशिक बीमारी है यानी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाती है। इस बीमारी में शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता है। चेहरे की बनावट भी कुछ अजीब तरह की हो जाती है। माथा बाहर की तरफ निकल आता है और आंखें फटी-फटी सी हो जाती हैं। यहां तक कि कुछ बच्चे तो बैठने और चलने तक के काबिल नहीं हो पाते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed