शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। योग, शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि योग के दैनिक अभ्यास से कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। पर सिर्फ योग करना ही इसके लिए काफी नहीं है। योगासनों का सही तरीके से और नियम के आधार पर अभ्यास करना सबसे आवश्यक माना जाता है।
आज का योग: अभ्यास के दौरान ऐसी गलतियां करने से लाभ की जगह हो सकता है नुकसान, रहें सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत टाइट कपड़े पहनकर योग करना
योग करते समय अगर आप भी काफी टाइट कपड़े पहनते हैं तो तुरंत सावधान हो जाएं। योग में तमाम मांसपेशियां संलग्न होती है, कपड़े ज्यादा टाइट होने से मांसपेशिया सही तरीके से फैल नहीं पाती हैं जिससे योग का पूरा लाभ नहीं मिलता है। इसलिए योग या व्यायाम करते समय हमेशा ढीले कपड़े पहनने चाहिए। ऐसे कपड़े भी पहन सकते हैं जो फॉर्म-फिटिंग हो, या फिर भी बहुत टाइट न हो।
ज्यादा लाभ के लिए लागातार अभ्यास करते रहना
योग विशेषज्ञों के मुताबिक अक्सर बहुत सारे लोग योग से ज्यादा लाभ पाने के लिए लगातार घंटों तक अभ्यास करते रहते हैं। हालांकि यह आदत नुकसानदायक हो सकती है। अपनी शरीर की क्षमता को समझते हुए योग का चयन करें और उतनी ही देर करें जितना आपका शरीर सहन कर सकता हो। बहुत ज्यादा देर तक योग करने से ज्यादा लाभ मिलने की जगह थकान बढ़ सकती है। अति उत्साही होने से चोट भी लग सकती है।
स्ट्रेचिंग और रिलैक्सेशन न करना
किसी भी योग-व्यायाम के पहले शरीर की अच्छे से स्ट्रेचिंग और व्यायाम खत्म करने के बाद शरीर को पूरा आराम देना आवश्यक होता है। आमतौर पर मांसपेशियां शिथिल अवस्था में होती हैं ऐसे में अचानक आसनों की शुरुआत कर देने से खिंचाव आने का डर रहता है। इसलिए योग-व्यायाम शुरू करने से पहले शरीर की अच्छी तरह से स्ट्रेचिंग जरूर करें। शरीर को आराम देना भी बहुत आवश्यक है।
-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।