फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: मत्स्यासन योग करना है बेहद फायदेमंद, दूर होगी ऐसी गंभीर समस्याएं

Tue, 30 Nov 2021 12:10 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 30 Nov 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
matsyasana is good for health, matsyasana for bones health
मत्सयासन का अभ्यास करना फायदेमंद - फोटो : Pixabay

प्राचीन काल से ही शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर देते हैं। नियमित योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क दोनों प्रकार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है। योग विज्ञान में मत्सयासन योग को सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक तमाम प्रकार की शारीरिक समस्याओं को जड़ से ठीक करने में इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जा सकता है।



योग विशेषज्ञों के मुताबिक मत्सयासन योग के अभ्यास के दौरान शरीर की स्थिति मछली की तरह बन जाती है। इसका अभ्यास शरीर और मन को स्थिर और स्वस्थ बनाए रखने में विशेष लाभदायक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में मत्सयासन योग के नियमित अभ्यास से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

matsyasana is good for health, matsyasana for bones health
मत्सयासन योग करने के लाभ - फोटो : istock

कैसे करें यह योगासन?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को तमाम प्रकार की समस्याओं से सुरक्षित रखने के लिए मत्सयासन का अभ्यास लाभदायक हो सकता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटते हुए हाथों को शरीर के बगल की ओर रखें। पैरों को आपस में मोड़ें जैसे शांत मुद्रा में बैठने के लिए मोड़ते हैं। सांस लेते हुए अपने सिर और छाती को ऊपर उठाएं। अब छाती को ढीला रखते हुए अपने सिर को इस तरह नीचे करें कि आपके सिर का ऊपरी हिस्सा जमीन को छुए। आपके हाथ और पैर एक दूसरे के समानांतर होने चाहिए। 15-20 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें और फिर पूर्ववत अपनी शुरुआती स्थिति में आ जाएं।

matsyasana is good for health, matsyasana for bones health
योग से करें पॉस्चर में सुधार - फोटो : iStock
मत्सयायन योग करने के फायदे
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मत्सयायन योग का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। इस योग से इस तरह के लाभ हो सकते हैं। 
  • गर्दन, गले और कंधों के तनाव को दूर करता है।
  • गर्दन और आपके एब्डोमिनल के सामने के हिस्से को स्ट्रेच और टोन करता है।
  • पेट और गले की मांसपेशियों को फैलाने के साथ रक्त संचार को बढ़ावा देता है।
  • पीठ के ऊपरी हिस्से और गर्दन के पिछले हिस्से को मजबूत करता है।
  • शारीरिक पॉस्चर में सुधार करता है।
  • अस्थमा, ब्रोन्कियल ट्यूब में ऐंठन और अन्य श्वसन समस्याओं को ठीक करने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
matsyasana is good for health, matsyasana for bones health
मत्सयायन योग है लाभदायक - फोटो : istock

इन फायदों के बारे में भी जानिए
योग विशेषज्ञों के मुताबिक रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ और इसमें होने वाली समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए  मत्सयायन योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ों के स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने में भी इसे फायदेमंद माना जाता है। कई प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में भी मत्सयायन योग करना लाभदायक हो सकता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed