पीठ दर्द को छूमंतर कर देगा गजब का ये आसन, जरूर आजमाएं
आसन को करने का तरीका-
मरिचियासन करने के लिए सबसे पहले एक चटाई बिछा लें। इसके बाद दोनों पैरो को आगे की ओर सीधा फैला कर बैठ जाएं। ऐसा करते समय अपनी गर्दन और कमर को सीधा रखें और दोनों हाथो को बगल में रख दें। अब किसी एक पैर को घुटने की तरफ से मोड़े।
आपके पैर का घुटना आपके सीने से स्पर्श होना चाहिए, दूसरे पैर को सीधा रखे। अब जिस पैर को सीधा रखा है, उस दिशा में अपने ऊपरी शरीर को झुकाए। अब अपने हाथो को पीछे की और मोड़कर पैर के घुटने को जकड़े रखें। अब गहरी सांस ले, फिर सांस रोककर इसी स्थिति में 20-60 सेकंड तक बने रहे।
फिर सांस छोड़कर साधारण स्थिति में आ जाए। इस क्रिया को बारी-बारी से दोनों पैरो के साथ करें।
नोट:
जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो, उन्हें इस आसन को नहीं करना चाहिए। कमर या पीठ में किसी तरह की चोट की स्थिति में भी इस आसन को करने से बचे।