फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: नहीं आती है रात में नींद तो करें इन योगासनों का अभ्यास, अनिद्रा की समस्या होगी दूर

Sat, 05 Oct 2024 09:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 05 Oct 2024 09:24 AM IST
सार

अगर आप भी रात में सो नहीं पाते या गहरी नींद न आने से परेशान हैं तो कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत बना सकते हैं। योग अनिद्रा की शिकायत को कम करता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

विज्ञापन
Insomnia Yoga Asanas For Better Sleep yoga poses
Sleep - फोटो : istock

Yoga Asanas For Better Sleep : स्वास्थ्य के लिए नींद बेहद आवश्यक है। अच्छी और गहरी नींद न आने से दिनचर्या प्रभावित होती है, साथ ही मानसिक विकारों की संभावना हो सकती है। नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे, तनाव और चिंता के कारण नींद नहीं आती है। अपचय विकार जैसे गैस्ट्रिक की समस्या, एसिडिटी के कारण नींद नहीं आती। इसके अलावा अनियमित खानपान, व्यायाम की कमी, लंबा स्क्रीन टाइम भी नींद प्रभावित करता है। अगर आप भी रात में सो नहीं पाते या गहरी नींद न आने से परेशान हैं तो कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत बना सकते हैं। योग अनिद्रा की शिकायत को कम करता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

Insomnia Yoga Asanas For Better Sleep yoga poses
balasana - फोटो : pexel

बालासन

रात में अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं तो बालासन के अभ्यास की आदत बना लें। इससे दिमाग शांत रहता है। इस आसन को करने के लिए मैट पर वज्रासन की मुद्रा में बैठकर श्वास अंदर की ओर लें और हाथों को सीधा ऊपर की ओर ले जाएं। सांस बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। इस दौरान हथेलियों और सिर को जमीन पर टिका लें। सांस अंदर लेते और छोड़ते हुए उंगलियों को आपस में जोड़े और सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें।

Insomnia Yoga Asanas For Better Sleep yoga poses
शवासन - फोटो : Istock

शवासन

तंत्रिका तंत्र को शांत रखने और थकी हुई मांसपेशियों व कंधों को आराम दिलाने के लिए शवासन का अभ्यास करें। शवासन करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को कुछ गैप देकर फैला लें। फिर पैरों के पंजे की तरफ शरीर को ढीला छोड़ते हुए आराम से श्वास लें और पूरा शरीर ढीला छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Insomnia Yoga Asanas For Better Sleep yoga poses
Uttanasana - फोटो : pexel

उत्तानासन

उत्तनासन के अभ्यास से जल्द नींद में फर्क दिख सकता है। इस योग के अभ्यास के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर लंबी श्वास लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। अब श्वास छोड़े और हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं। इस दौरान पैरों के अंगूठे को छूने का प्रयास करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें।

विज्ञापन
Insomnia Yoga Asanas For Better Sleep yoga poses
शलभासन - फोटो : istock

शलभासन

रात में बार-बार नींद खुल जाती है, या करवटें बदलते रहते हैं तो शलभासन का अभ्यास शुरू कर दें। इस योग के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे रखें। फिर दोनों पैर की एड़ियों को आपस में जोड़ते हुए पंजे को सीधा करें। धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाने का प्रयास करें और गहरी सांस लेते हुए इसी अवस्था में कुछ देर रहें।
 
----

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed