{"_id":"596f5b9d4f1c1b940f8b46c0","slug":"indian-vegetarian-diet-contains-inadequate-protein-patterns","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाकाहारी होने का ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप ","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
शाकाहारी होने का ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप
amarujala.com. presented by – शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
सब्जियां
बेबो से लेकर शाहिद तो बिग बी से लेकर आमिर हर कोई शुद्ध शाकाहारी खाना खाते हैं और लोगों को ऐसा ही खाने की हिदायत भी देते हैं। लेकिन हाल ही में जो इंडियन डाइटीशियन एसोसिएशन की रिपोर्ट सामने आई हैं उसने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं।
सब्जियां
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 50 फीसदी लोग पूरी तरह से प्रोटीन नहीं लेते हैं। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल शाकाहारी खाना आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा नहीं कर पाएगा इसलिए अलग से शरीर को प्रोटीन देना जरूरी है।
सब्जियां
वहीं इस रिपोर्ट के सामने आते ही प्रेग्नेंट महिलाओं को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के संबंध में ये एक गंभीर मसला है क्योंकि वो अलग से प्रोटीन लेने में सक्षम नहीं होंगी हालांकि वो इस कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में दूध को शामिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियां
इस रिपोर्ट के बारे में पैथोलॉजिस्ट बी सेसीकेरन का कहना है कि प्रोटीन को अलग-अलग तरीकों से भी ले सकते हैं। हमारा शरीर अनाज और दालों के अनुपात को 5:1 के रेशियो में पचाने की क्षमता रखता है जबकि दूध 65 फीसदी तक।
विज्ञापन
सब्जियां
इसके साथ ही एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीयों में प्रोटीन की आवश्यकता को लेकर जागरुकता कम है। प्रेग्नेंट महिला के बच्चे को रोजाना 20 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है। आईडीए की प्रेसिडेंट नीलंजना ने का कहना है कि क्वालिटी बेस्ड प्रोटीन की काफी जरुरत होती है इसलिए आवश्यक है कि खाने में पर्याप्त प्रोटीन शामिल किया जाए।