फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहत: बालों के झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो इन योगासनों से पा सकते हैं लाभ, नए बाल भी आएंगे

Mon, 09 Aug 2021 01:26 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 09 Aug 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
how to stop hair fall immediately, yoga for hair growth and thickness
बालों के झड़ने की समस्या को कैसे ठीक करें - फोटो : social media

करीब दो दशक पहले बालों के झड़ने की समस्या को जीवन के मध्यकाल से जोड़कर देखा जाता था। हालांकि अब लोगों को बहुत ही कम उम्र में ही इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली की खराब आदतें, आनुवंशिक विकार, धूम्रपान,  भोजन की गुणवत्ता में कमी और अधिक तनाव की स्थिति कम उम्र में ही लोगों को इस तरह की परेशानी में डाल रही है। बालों का पतला होना और स्कैल्प संबंधी दिक्कतें भी कम उम्र में ही बालों के झड़ने का कारण हो सकती हैं।


बालों की समस्या को ठीक करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का प्रयोग करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए योग एक बेहतर उपाय हो सकता है। योग के माध्यम से खोपड़ी में रक्त का संचार का बढ़ाकर बालों के झड़ने की समस्या को कम करके नए बाल लाने में मदद मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में बालों को झड़ने से रोकने में फायदेमंद योगासनों के बारे में जानते हैं।

how to stop hair fall immediately, yoga for hair growth and thickness
योग से बालों का झड़ना रोकें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

बालों को झड़ने से रोकने में कितना करागर है योग
साल 2017 में हुए एक अध्ययन के अनुसार अत्यधिक तनाव, बालों के झड़ने का कारण बन सकती है। ज्यादा तनाव लेना शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकता है जो (आमतौर पर अस्थायी रूप से) बालों के विकास को धीमा कर देती है। योग के माध्यम से तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं साल 2016 के एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि कई योगासन, सीरम कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं जो तनाव को बढ़ा देता है। 

how to stop hair fall immediately, yoga for hair growth and thickness
अधोमुख शवासन योग के फायदे - फोटो : Pixabay

अधोमुख शवासन
योगगुरुओं के मुताबिक अधोमुख शवासन, खोपड़ी में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। बालों की समस्या को दूर करने में इस योगासन के कई लाभ हो सकते हैं। इस योग को करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों और पैरों को जमीन पर स्थिर करें। अब शरीर को एक मेज़ की स्थिति में ले आयें। अब हाथों पर शरीर का सारा जोर देते हुए पैरों को उल्टे वी आकार में फैलाएं। रीढ़ की हड्डी सीधी रखते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर खींचें। एक मिनट तक इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to stop hair fall immediately, yoga for hair growth and thickness
वज्रासन के हैं कई लाभ - फोटो : Social media

वज्रासन
बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में इस योगासन को काफी प्रभावी माना जाता है। शरीर में रक्त के संचार को ठीक रखने में यह योगासन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे करने के लिए पंजों के बल बैठ जाएं और शरीर का भार अपनी एड़ियों पर छोड़ दें। दोनों हथेलियों को अपनी जांघों पर रखें और कमर सीधी रखें। गहरी सांस लें। इस योगासम को रोज 5-7 मिनट तक जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
how to stop hair fall immediately, yoga for hair growth and thickness
रोजाना करिए बालासन का अभ्यास - फोटो : iStock

बालासन 
बालासन यानी चाइल्ड पोज तनाव को कम करने में सबसे फायदेमंद आसनों में से एक है। रोजाना खाली पेट सुबह इस आसन का अभ्यास तमाम बीमारियों में राहत देता है। इस योगाभ्यास को करने के लिए मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं। अब श्वास अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के उपर उठा लें। श्वास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हथेलियों और सिर को ज़मीन पर टिकाएं। लंबी श्वास अंदर लें और बाहर छोड़ें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें। रोजाना इस अभ्यास को करें।


------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed