फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: क्या आप भी अक्सर एलर्जी की समस्या से रहते हैं परेशान, इन योग का अभ्यास करके पा सकते हैं शीघ्र लाभ

Thu, 20 Jan 2022 12:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jan 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
how to get rid of allergies, yoga poses that can help with allergy relief
मौसमी एलर्जी की समस्या को कैसे दूर करें - फोटो : Pixabay

बदलते मौसम के साथ अक्सर लोग तरह-तरह की एलर्जी का शिकार हो जाते हैं। मौसम के अलावा कुछ लोगों को  फूलों से पराग, धूल या गंदगी से भी एलर्जी हो सकती है। मौसम बदलने के साथ होने वाली एलर्जी की समस्या को सबसे सामान्य और आम माना जाता है। इसके कारण लोगों को लगातार छींक आने, बुखार या त्वचा संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। एलर्जिक राइनाइटिस एक इसी तरह की आम समस्या है, जिसमें एलर्जी के कारण आपके वायुमार्ग में सूजन और संवेदनशीलता हो जाती है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एलर्जी किसी भी तरह की हो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। योग के माध्यम से एलर्जी के लक्षणों को कम करते हुए आसानी से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका रोजाना अभ्यास करके आप एलर्जी की समस्या से बचे रह सकते हैं या फिर इसके लक्षणों को आसानी से कम कर सकते हैं। 

how to get rid of allergies, yoga poses that can help with allergy relief
वृक्षासन योग करने के फायदे - फोटो : Pixabay

वृक्षासन योग का अभ्यास
ट्री पोज या वृक्षासन योग के कई फायदे हैं। यह न केवल रीढ़ की हड्डी की संरचना में सुधार करती है साथ ही शरीर के संतुलन को भी बढ़ाने में सहायक है। कंधों और हृदय को खोलने में भी इस योग का अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। नियमित रूप से ट्री पोज़ का अभ्यास करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है, हृदय रोग दूर रहते हैं और सांस लेने में भी सुधार होता है। यह एलर्जी के कारकों को कम करने में भी सहायक है।

how to get rid of allergies, yoga poses that can help with allergy relief
हलासन योग करने के फायदे - फोटो : Pixabay

हलासन योग
छाती को मजबूत करने और इसे खोलने में हलासन योग का अभ्यास करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए ही इसे काफी फायदेमंद योगासन माना जाता है। दैनिक रूप से हल मुद्रा का अभ्यास करना, तनाव को प्रबंधित करने और श्वसन को बढ़ावा देने में अत्यधिक महत्व रखता है। इस तरह से यह एलर्जी की समस्या को कम करने में भी सहायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to get rid of allergies, yoga poses that can help with allergy relief
मत्स्यासन योग के लाभ - फोटो : istock

मत्स्यासन योग
मत्स्यासन योग को "तमाम रोगों के विनाशक" के रूप में जाना जाता है। यह योगासन फेफड़ों की मांसपेशियों को फैलाने और मजबूत करके गहरी सांस लेने में मदद करती है। शरीर के संतुलन को ठीक रखने, शरीर में रक्त के बेहतर परिसंचरण को बनाए रखने में भी इसे फायदेमंद माना जाता है। यह एलर्जी की स्थिति से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण है और समग्र प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने वाला योग है।



------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed