Yoga Do And Don'ts: व्यायाम या योगाभ्यास करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, जिससे तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में योग के तुरंत बाद कुछ काम कभी नहीं करने चाहिए। योग या व्यायाम शरीर और मस्तिष्क दोनों की सेहत के लिए लाभकारी है। हालांकि गलत तरीके से किया गया अभ्यास सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं योगासन या वर्कआउट के बाद कुछ कार्य करने से भी स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है। इसमें से एक है व्यायाम या योग के तुरंत बाद नहाना।
Yoga Do And Don'ts: व्यायाम या योगाभ्यास के कितनी देर बाद नहाना चाहिए, जानिए सही समय और तरीका
योग या व्यायाम करने के तुरंत बाद कभी नहाना नहीं चाहिए। आइए जानते हैं इसका कारण और योग के कितने देर बाद स्नान करें।
योग के बाद कब नहाएं
व्यायाम या योगाभ्यास करने के कम से कम 30 मिनट बाद नहाना चाहिए। योग करने से एकदम पहले या तुरंत बाद कभी नहीं नहाना चाहिए।
कारण
योग करने से शरीर में जिस ऊर्जा का संचार होता है, नहाने से वह ऊर्जा प्रभावित होती है। विशेषज्ञ ये भी मानते हैं कि योग करने से शरीर में कभी गर्माहट तो कभी ठंडक होती है और तुरंत नहाने से शरीर का तापमान बिगड़ सकता है।
योग के बाद नहाने के नुकसान
योगाभ्यास के तुरंत बाद नहाने से वात-पित्त और कफ की समस्या हो सकती है। तापमान में परिवर्तन होने से सर्दी जुकाम की शिकायत भी हो सकती है।
योग से पहले नहाना
योग से पहले नहाने से शरीर की थकान को कम करके आंतरिक ऊर्जा और ध्यान को बढ़ाया जा सकता है। इससे ज्यादा ध्यान और ऊर्जा के साथ योग कर पाते हैं। हालांकि योगाभ्यास से तुरंत पहले न नहाएं। योग करने से 30 मिनट पहले आप नहा सकते हैं।
योग के तुरंत बाद क्या न करें
योग करने से शरीर में ऊर्जा पैदा होती है और पसीना आता है। तुरंत नहाने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।
योग के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में अकड़न, दर्द और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। योगाभ्यास के 20 मिनट बाद धीरे-धीरे पानी पीएं।
योग करने के कम से कम एक घंटे बाद ही कुछ पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। वहीं तेल,मसालेदार और फ्राइड खाने से परहेज करना चाहिए।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।