फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून में रखेंगे इन बातों का ध्यान तो कोई बीमारी आपके बच्चों को छू भी नहीं पाएगी

Mon, 02 Jul 2018 10:03 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Get Wet In The Rains Without Falling Sick During Monsoons
पानी की बौछारों के साथ ठंडी हवा के झोके मानसून के आने की दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में हर कोई इस मौसन का मजा लेना चाहता है। पर क्या आप जानते हैं बदलते मौसम में ही व्यक्ति सबसे ज्यादा बीमार पड़ता है। खासकर छोटे बच्चे तो इस मौसम में सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कुछ ऐसी खास चीजें जो आपके बच्चों पर बदलते मौसम का असर नहीं पड़ने देंगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है वो...
Get Wet In The Rains Without Falling Sick During Monsoons
घर के आसपास सफाई रखें- 
अपने घर और उसके आसपास की जगह साफ रखें। घर के पास कूड़ा और पानी न जमा होने दें। पानी को जमा होने से रोकने के लिए वहां मिट्टी डाल दें। ऐसा करने से आप अपने घर को कई बीमारी फैलाने वाले चूहों, मच्छरों और मक्खियों से दूर रख पाएंगे।   
Get Wet In The Rains Without Falling Sick During Monsoons
बारिश से बचाव
बच्चों को बारिश से बचाने के लिए रेन कोर्ट और बूट के साथ छाते का इस्तेमाल कर सकते हैं। बारिश में पहने जाने वाले बूट शूज बच्चों को पानी से होने वाली कई बीमारियों जैसे लेप्टोस्पायरोसिस, बैक्टीरिया उत्पन्न करने वाली कई बीमारियों के साथ वार्म इन्फेक्शन होने से रोकते हैं। कोशिश करें कि जब भी बच्चों को बारिश में जूते पहनाएं तो वो हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले रबड़ से बने हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Get Wet In The Rains Without Falling Sick During Monsoons
 मच्छरों से बचाव
बारिश में मच्छरों से बचने के लिए ऐसे मॉस्किटो रिपेलेंट का उपयोग करें जिसमें सिट्रोनेला जैसे तत्व मौजूद हो। मार्केट में मिलने वाले कई मॉस्किटो रिपेलेंट बच्चों की त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। बारिश के मौसम में कोशिश करें कि हमेशा मच्छरदानी के अंदर ही बच्चों को सुलाएं। सुबह-शाम कमरे की खिड़कियों को बंद रखें। घर के आस-पास पानी को जमा न होने दें। 
विज्ञापन
Get Wet In The Rains Without Falling Sick During Monsoons
समय-समय पर हाथ धोएं- 
हवा से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए समय-समय पर हाथों को धोते रहें। घर के किसी भी बड़े सदस्य को किसी भी तरह का संक्रमण होने पर तुरंत अपना इलाज करवाना चाहिए। खांसी और छींकते समय अपने मुंह और नाक को ढककर रखें। इसके अलावा अपने बच्चे को भी ऐसा करने के लिए कहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed