फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनाकाल में इन आसनों का नियमित अभ्यास कर बढ़ाएं अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता

Tue, 06 Apr 2021 01:16 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 06 Apr 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
do this asanas in corona times and boost your immunity in hindi
योग के पास हर समस्या का समाधान है - फोटो : social media

योग के पास हर समस्या का समाधान है। जैसे-जैसे कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है, बहुत आवश्यक है कि हम हमारी और अपनों की सेहत के प्रति एकबार फिर जिम्मेदार हो जाएं। थोड़ा समय योग के लिए निकालकर यदि हम नियमित रूप से आसनों का अभ्यास करते हैं तो हम अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से बढ़ा सकते हैं। योग की सबसे अच्छी बात यह है कि इससे कोई नुकसान नहीं है, साथ ही इसके लिए कोई आयुसीमा का मापदंड भी नहीं है इसलिए योग प्रशिक्षक अशोक सिंह सैंगर, आदर्श योग सेंटर, इंदौर द्वारा बताए गए इन आसनों को करके आप अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में सुधार लाएं।  

 

 

do this asanas in corona times and boost your immunity in hindi
धनुरासन - फोटो : amar ujala

धनुरासन
धनुरासन को करने पर धनुष जैसी आकृति बनती है इसलिए इसे धनुरासन कहा जाता है। धनुरासन दो प्रकार के होते हैं, पूर्ण धनुरासन और अर्ध धनुरासन। अर्ध धनुरासन करना आसान है और इसके अभ्यास से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इस आसन के दौरान वजन पेट पर पड़ता है इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार इसका अभ्यास करें। आसन को करते समय श्वास पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करें। 
 

do this asanas in corona times and boost your immunity in hindi
त्रिकोणासन  - फोटो : social media

त्रिकोणासन 
त्रिकोणासन रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले सबसे अच्छे आसनों में से एक है। इस आसन को करने पर त्रिभुज जैसी आकृति बनती है। इसी कारण इसे यह नाम दिया गया। इसे करना आसान भी है। आसन का अभ्यास सुबह के समय खाली पेट किया जाना चाहिए नहीं तो इसके विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं। यह शरीर में रक्त संचार तो सुधारता ही है और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
do this asanas in corona times and boost your immunity in hindi
भुजंगासन - फोटो : pixa

भुजंगासन
भुजांगासन सांप के उठे हुए फन के जैसा दिखता है इसलिए इसे सांपासन या सर्पआसन भी कहा जाता है। भुजंगासन सूर्य नमस्कार आसन का हिस्सा है। लेटकर शरीर को आगे से उठाकर इसका अभ्यास 15-30 सेकेंड या 5-10 लंबी सांसें लेने तक किया जा सकता है। नियमित रूप से इसे करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती तो है ही साथ ही तनाव से भी छुटकारा मिलता है। प्रतिदिन करने से रक्त संचार भी बढ़ता है। 

विज्ञापन
do this asanas in corona times and boost your immunity in hindi
ताड़ासन - फोटो : amar ujala

ताड़ासन
आसनों में ताड़ासन बहुत सरल आसन है। इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता  है। इस योग आसन को माउंटेन पोस भी कहा जाता है। इस मुद्रा को दिन में किसी भी समय किया जा सकता है, सिर्फ सुबह करने का ऐसा कोई नियम नहीं हे। इस आसन को करते समय इस बात ध्यान रखें कि उस समय आपका पेट खाली हो। ताड़ासन पाचन तंत्र को सुचारू कर आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed