फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: सिर में रक्त परिसंचरण की कमी से हो सकती हैं ऐसी दिक्कतें, किन योगासनों से मिलेगा इसमें लाभ?

Fri, 20 May 2022 11:32 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 May 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Blood Circulation in head, yoga to improve blood circulation in body
मस्तिष्क में रक्त संचरण को रखें ठीक - फोटो : istock

शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ और निर्बाध रूप से काम करते रहने के लिए रक्त का परिसंचरण का सही होना आवश्यक माना जाता है। रक्त का संचार ठीक बने रहने से सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता रहता है, जिससे कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं। इसमें होने वाली गड़बड़ी की समस्या कई प्रकार के रोगों का कारण बन सकती है।



शरीर के अन्य अंगों की ही तरह से सिर में भी पर्याप्त मात्रा में रक्त पहुंचते रहना आवश्यक माना जाता है। आपके मस्तिष्क को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति करने के लिए रक्त का ठीक संचरण होते रहना आवश्क माना जाता है। सिर में रक्त का संचार प्रभावित होने की स्थिति में स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम हो सकता है, सभी लोगों को इन बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मस्तिष्क सहित पूरे शरीर में खून का संचार व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास काफी मददगार हो सकते हैं। सभी लोगों को नियमित रूप से सिर में रक्त परिसंचरण को ठीक बनाए रखने वाले योगासन करते रहने चाहिए। आइए जानते हैं कि सिर में रक्त परिसंचरण की कमी से क्या दिक्कतें हो सकती हैं साथ ही किन आसनों का अभ्यास इसमें फायदेमंद माना जाता है।

Blood Circulation in head, yoga to improve blood circulation in body
रक्त परिसंचरण के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Istock

सिर में रक्त परिसंचरण की कमी

कई कारणों से सिर में रक्त परिसंचरण की कमी हो सकती है। वर्टेब्रोबैसिलर सर्कुलेशन डिसआर्डर भी ऐसी समस्या है जो मस्तिष्क के पिछले हिस्से में रक्त के प्रवाह को कम कर देती हैं। इस कारण से चक्कर आना और बोलने में कठिनाई हो सकती है।

कई अलग-अलग स्थितियां भी मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को कम या बंद कर सकती हैं। इसमें धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हाई कोलेस्ट्रॉल आदि सबसे आम जोखिम कारक हैं। नियमित योगासनों के अभ्यास से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योगासन बहुत जरूरी होते हैं।

Blood Circulation in head, yoga to improve blood circulation in body
शीर्षासन योग के लाभ - फोटो : iStock

शीर्षासन योग का अभ्यास

मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में शीर्षासन योग का अभ्यास सबसे प्रभावी माना जाता है। इस योग की आदत बनाकर  मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ तनाव दूर करने और फोकस बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खोपड़ी में रक्त प्रवाह बढ़ने से आंखों और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ये काफी मददगार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Blood Circulation in head, yoga to improve blood circulation in body
अधोमुख शवासन योग करने के लाभ - फोटो : istock

अधोमुख शवासन अभ्यास

रक्त संचार विशेषकर, सिर में रक्त के संचार को ठीक बनाए रखने में अधोमुख शवासन योग को विशेषज्ञ काफी लाभप्रद मानते हैं। मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के साथ तनाव और चिंता जैसी मानसिक परेशानियों को दूर करने, पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने, पीठ के निचले हिस्से में दर्द को कम करने में इसके लाभ के बारे में पता चलता है। अधोमुख शवासन योग पूरे शरीर की मांसपेशियों की सक्रियता को बढ़ाने में काफी मददगार है, इसका नियमित अभ्यास सुनिश्चित करें। 




------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed