फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: इन रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है भुजंगासन का अभ्यास, जानिए इसका सही तरीका?

Tue, 02 Nov 2021 12:06 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 02 Nov 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
bhujangasana benefits and steps, all you need to know
भुजंगासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यायाम और शारीरिक गतिविधि की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आज के समय में कम उम्र में ही लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। एक दशक पहले तक जिन रोगों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या माना जाता था, अब युवाओं में भी उनका निदान हो रहा है। इन सब के पीछे शारीरिक निष्क्रियता को मुख्य कारण माना जाता है। वहीं यदि नियमित रूप से व्यायाम किया जाए तो कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से जीवनभर सुरक्षित रहा जा सकता है।



योग के माध्यम से शरीर के सभी अंगों में रक्त और ऑक्सीजन के संचार को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। कोबरा पोज या भुजंगासन योग को सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। भुजंगासन का नियमित अभ्यास कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने के साथ शरीर में नई स्फूर्ति का संचार करता है। आइए आगे की स्लाइडों में इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

bhujangasana benefits and steps, all you need to know
कोबरा पोज योग - फोटो : Pixabay

कैसे करें भुजंगासन का अभ्यास
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी योग से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए उसका सही तरीके से अभ्यास करना आवश्यक होता है। भुजंगासन योग को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अपने निचले शरीर को जमीन पर रखते हुए श्वास लें और अपनी छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें। सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं।

bhujangasana benefits and steps, all you need to know
तनाव कैसे कम करें - फोटो : Pixabay

तनाव और डिप्रेशन की समस्या में लाभदायक
जिन लोगों कोअक्सर तनाव या चिंता की समस्या रहती है उनके लिए भुजंगासन योग का नियमित अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में कोबरा पोज योग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह अवसाद के लक्षणों को कम करने के साथ वात दोष को कम करने में भी मदद करता है। वात दोष के कारण उदासी और चिंता की भावना बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhujangasana benefits and steps, all you need to know
गठिया की समस्या - फोटो : Pixabay

आर्थराटिस के रोगियों के लिए फायदेमंद
रीढ़ और कमर की हड्डी को मजबूती देने और उन्हें लचीला बनाए रखने के लिए कोबरा पोज योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। इस योग से शरीर को पूर्ण आराम देने के साथ, ऊतकों और कोशिकाओं को ठीक रखने में भी मदद मिलती है। हड्डियों के घनत्व को ठीक रखने में भी इसे लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
bhujangasana benefits and steps, all you need to know
थायरॉइड के लिए योग - फोटो : iStock
थायरॉइड की समस्या में फायदेमंद
विशेषज्ञों के मुताबिक कोबरा पोज, गले और थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में सहायक माना जाता है। जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या हो उन्हें भुजंगासन योग का रोजाना अभ्यास करने से लाभ मिलता है। यह योगासन हार्मोन के स्राव को संतुलित करने में सहायक है जिससे थायरॉइड की जटिलताओं को कम किया जा सकता है। 



--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed