फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: नींद पूरी होने के बाद भी महसूस होती है थकान? इन योगासनों के अभ्यास से मिलेगा आराम

Tue, 23 Apr 2024 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 23 Apr 2024 09:18 AM IST
विज्ञापन
Best Yoga Poses For Fibromyalgia Symptoms Causes Treatment in Hindi
sleep - फोटो : istock

Best Yoga Poses For Fibromyalgia: क्या आपके शरीर में दर्द रहता है। नींद पूरी होने के बाद भी जब सुबह सोकर उठते हैं तो थकान महसूस होती है? सिर दर्द, जोड़ों में दर्द की समस्या भी रहती है? अगर इन लक्षणों से पीड़ित हैं तो हो सकता है कि आप फाइब्रोमायल्जिया की समस्या से पीड़ित हों। फ्राइब्रोमायल्यिजा एक तरह का विकार है जिसके कारण मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द रहता है। थकान महसूस होती है और मस्तिष्क व नींद संबंधित परेशानी हो सकती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में फाइब्रोमायल्जिया होने की संभावना अधिक रहती है। तनाव, सिरदर्द, टेम्पोरोमैंडिबुलर ज्वाइंट विकार, आंतों से जुड़े रोग, चिंता व अवसाद आदि लक्षण देखने को मिल सकते हैं। फाइब्रोमायल्जिया के लिए कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। दवाओं के जरिए इसके लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। वहीं व्यायाम और योग से कुछ राहत पाई जा सकती है।

Trending Videos
Best Yoga Poses For Fibromyalgia Symptoms Causes Treatment in Hindi
उत्तनासाना - फोटो : istock

फाइब्रोमायल्जिया के लिए योग

उत्तानासन

उत्तानासन के अभ्यास के दौरान सिर हृदय के नीचे आ जाता है, इस कारण मस्तिष्क की ओर रक्त प्रवाह तेज होता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति अच्छे से होती है। वहीं पीठ वाले भाग में खिंचाव आता है। इस आसन को करने से पीठ, हिप्स और टखनों के दर्द को कम किया जा सकता है। शरीर अच्छे से स्ट्रेच होता है और दिमाग शांत व तनाव दूर होता है। अनिद्रा व सिरदर्द की समस्या में भी राहत मिलती है।

Best Yoga Poses For Fibromyalgia Symptoms Causes Treatment in Hindi
ब्रिज पोज - फोटो : istock

सेतु बंधासन

इस आसन के अभ्यास से सीने, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव पैदा होता है। एंग्जाइटी, थकान, कमर दर्द, सिरदर्द और इंसोम्निया में फायदा मिलता है। रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ता है। इस आसन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए हिप्स के पास ले जाते हैं और हिप्स को जितना हो सके, फर्श से ऊपर उठाते हैं। हाथ जमीन पर रखते हुए कुछ देर सांस को रोका जाता है। फिर सांस छोड़ते हुए पैरों को सीधा करके विश्राम स्थिति में आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Poses For Fibromyalgia Symptoms Causes Treatment in Hindi
Sarvangasana - फोटो : Amar Ujala

सर्वांगासन

सर्वांगासन के अभ्यास से कंधे, गर्दन, पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। हृदय की मांसपेशियों की अच्छी स्ट्रेचिंग होती है और दिमाग शांत रहता है। सर्वांगासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर पैर, कूल्हे और कमर को उठाएं। कन्धों पर सारा भार लेते हुए पीठ को हाथों से सहारा दे। संतुलन बनाते हुए कोहनियों को जमीन पर टिकाएं और हाथों को कमर पर रखते हुए, कमर और पैरों को सीधा रखें। पैरों की उंगलियों को नाक की सीध में ले जाते हुए लंबी गहरी सांस लें और कुछ सेकंड इसी पोजीशन में रहें।

विज्ञापन
Best Yoga Poses For Fibromyalgia Symptoms Causes Treatment in Hindi
hamsasana - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed