फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: मानसिक सेहत का रखें ख्याल, इन योगासनों से बढ़ती है दिमाग की शक्ति

Fri, 18 Mar 2022 04:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Mar 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
best yoga for mental health, how to make your mind sharp and intelligent
मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के लाभ - फोटो : iStock

वर्षों से शरीर की शक्ति को बढ़ाने के लिए योग के अभ्यास पर जोर दिया जाता रहा है। योग का नियमित अभ्यास करना शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। शरीर की शक्ति और लचीलेपन में सुधार करने से लेकर ध्यान और आत्मविश्वास को बढ़ाने तक में योग के नियमित अभ्यास को बेहद फायदेमंद माना जाता है। हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कोरोना जैसे नकारात्मकता भरे इस दौर ने लोगों में कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों को बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से कोरोना का मानसिक सेहत पर असर देखने को मिला है ऐसे में आशंका है कि आने वाले वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी आ सकती है।



योग विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के खतरे से बचे रहने के लिए सभी लोगों को रोजाना योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। यह मूड में सुधार करने, एकाग्रता को बढ़ाने, तनाव और चिंता से राहत दिलाने और अवसाद जैसे लक्षणों को ठीक करने में काफी प्रभावी हो सकता है। आइए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 

best yoga for mental health, how to make your mind sharp and intelligent
मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग - फोटो : iStock

उत्तानासन योग
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए उत्तानासन योग के अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक इंटेंस फॉरवर्ड स्ट्रेच पोज़ है जो पूरी पीठ की मांसपेशियों पर काम करता है, साथ ही ताकत और लचीलेपन में सुधार करता है। उत्तानासन योग मस्तिष्क में ऑक्सीजन युक्त रक्त प्रवाह में सुधार करता है जिसे मस्तिष्क के स्वास्थ्य में काफी लाभदायक माना जाता है। उत्तानासन का नियमित अभ्यास चिंता और तनाव से राहत दिलाने और मन को शांत करने में मदद करता है।

best yoga for mental health, how to make your mind sharp and intelligent
भुजंगासन योग के लाभ - फोटो : Istock

कोबरा पोज
आमतौर पर पीठ की समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाने वाला कोबरा पोज मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में भी काफी मददगार हो सकता है। ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और शरीर को आराम देने के लिए  यह उत्कृष्ट योग है। शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देने के साथ मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी इस योग को काफी लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best yoga for mental health, how to make your mind sharp and intelligent
दिमाग को तेज करने वाले योग - फोटो : Pixabay

प्राणायाम का अभ्यास
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना प्राणायाम का अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। प्राणायाम का अभ्यास मस्तिष्क में ऑक्सीजन के संचार को बढ़ाने और मांसपेशियों को आराम दिलाने में काफी सहायक है। मूड में सुधार करने और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से प्राणायाम के अभ्यास की सलाह दी जाती है।

-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed