योग एक ऐसी क्रिया है जिसको नियमित रूप से करके शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। शरीर को सुडौल और सुंदर बनाना हो तो योग इसके लिए बहुत ही मददगार होता है। लेकिन योग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानें योग करने से पहले वो आठ नियम जो जानना है बहुत जरूरी।
{"_id":"5d8b554c8ebc3e93be63401b","slug":"8-yoga-rules-know-before-start-practice-yoga-asanas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योग करने से पहले जान लें ये 8 नियम, सही वक्त से लेकर खानपान तक सबकुछ","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
योग करने से पहले जान लें ये 8 नियम, सही वक्त से लेकर खानपान तक सबकुछ
Thu, 26 Sep 2019 08:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 26 Sep 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
Trending Videos
- फोटो : pixa
भोजन करने के तुरंत बाद न करें योग
सुबह या शाम, किसी भी समय भोजन के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए। योग हमेशा खाना खाने के करीब 3 घंटे बाद ही करना चाहिए। इसके अलावा सुबह भी खाली पेट ही योग करना चाहिए। केवल वज्रासन ही ऐसा योग है, जिसे भोजन के बाद किया जा सकता है।
- फोटो : pixa
सरल आसन से करें शुरुआत
जब भी योग की शुरुआत करें तो सबसे पहले हल्के-फुल्के आसन का चयन करें। जो आसानी से हो सकें और जिसमें शरीर के लचीलेपन की ज्यादा जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
योग करने का सही समय
योग करने का सबसे सही समय सूर्योदय या सूर्यास्त के बाद का होता है। दिन में किसी भी समय योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए। सबसे ज्यादा योग का लाभ प्रात: समय करने का होता है।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
योग के दौरान या बाद में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए
योग करने के दौरान या बाद में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इस दौरान शरीर बहुत गर्म होता है और जब आप ठंडा पानी पी लेते हैं तो सर्दी-जुकाम होने का भय रहता है।