फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना इफेक्ट: लगातार घर में बैठना पड़ रहा तो कुर्सी पर करें ये एक्सरसाइज, सेहत को होगा फायदा

Fri, 27 Mar 2020 02:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 27 Mar 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
5 sitting exercise in home during quarantine period
- फोटो : PTI

कोरोना के कहर के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में ज्यादातर ऑफिस में घर से काम करने की सलाह दी गई है। घर में रहकर भी लगातार कुर्सी पर बैठना पड़ रहा है। दूसरे पार्कों वगैरह के बंद होने की वजह से लोग खाली समय में टहल भी नहीं पा रहें हैं। ऐसे में इन एक्सरसाइज से घर बैठे सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है। कुर्सी पर बैठकर कुछ देर रोजाना इन कसरत का अभ्यास शरीर की अकड़न और सुस्ती दूर करने में मदद करेगा। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो एक्सरसाइज।


 
5 sitting exercise in home during quarantine period
- फोटो : social media

लगातार कुर्सी पर बैठने से कमर में दर्द होने लगा है तो ये एक्सरसाइज काफी काम की है। इसे करने के लिए कुर्सी पर बैठे रहें और अपने दोनों पैरों को सामने फैलाएं। इसके बाद झुकते हुए हाथों से अपने पैरों की अंगुलियों को छूने की कोशिश करें। अगर आप अपनी अंगुलियों को छू नहीं पा रहे हैं तो कोई बात नहीं। इस एक्सरसाइज का उद्देश्य बस हाथों और पैरों को स्ट्रेच करना है। लगभग 30 सेकंड तक हाथों से पैरों की अंगुलियों को छूने की कोशिश करें। फिर वापस पहले की अवस्था में आ जाएं। ऐसा करने से कमर के साथ ही हाथों-पैरों की अकड़न भी दूर हो जाएगी।


 
5 sitting exercise in home during quarantine period

काम के बीच में ही कुछ देर इन एक्सरसाइज को करने से शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। कुर्सी पर बैठे-बैठे ही घुटनों के बीच दूरी बना लें। अब हाथों को सामने की तरफ फैलाएं इसके बाद ऊपर की तरफ उठाएं। ध्यान रहे कि हाथ सीधे और एक दूसरे के समानांतर हों। आपके हाथ ऐसे दिखने चाहिए जैसे आप ताली बजाने वाले हों। इस एक्सरसाइज को एक बार पूरा करें। हाथों की इस एक्सरसाइज को कम से कम 15 बार करें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 sitting exercise in home during quarantine period
- फोटो : सोशल मीडिया

कुर्सी पर बैठे-बैठे कमर की स्ट्रेचिंग की एक्सरसाइज को भी किया जा सकता है। अपनी पीठ को सीधा कर लें और हाथों को मेज पर रख लें। अपनी शरीर और मेज के बीच में आधे मीटर की दूरी रखें। अब शरीर को बांये से दांये और दांये से बांये की तरफ मोड़ें।


 
विज्ञापन
5 sitting exercise in home during quarantine period
- फोटो : social media

कुर्सी के किनारे की तरफ सीधा बैठ जाएं। अपने हाथों को टांगों पर या फिर टेबल पर रख लें। ऊपर की दिशा में देखते हुए छाती को आगे की तरफ और कंधों को पीछे की तरफ ले जाएं। नीचे की तरफ देखते हुए पीठ और पेट को अंदर-बाहर करना शुरू करें। चेस्ट बाहर की तरफ फुलाते हुए गहरी सांस लें और अंदर की तरफ ले जाते हुए सांस छोड़ें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed