फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थायरॉइड की समस्या से राहत दिलाएंगे ये 3 योगासन, नियमित करें अभ्यास

Sun, 22 Dec 2019 09:26 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 22 Dec 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
3 yoga poses for thyroid patients in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

योग न केवल आपको फिट रखता है बल्कि आपके मन को भी शांत रखता है। आज के समय पूरे विश्व में योग का महत्व जाना जा रहा है। शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए योग ही एकमात्र ऐसा तरीका है जो तंदुरस्त रख सकता है।  आजकल थायरॉइड एक ऐसी बीमारी हो गई है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। थायरॉइड गर्दन में पाई जाने वाली एक ग्रंथि है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। जब थायरॉइड ग्रंथि ज्यादा थायरॉक्सिन हार्मोन को पैदा करने लगती है तो इंसान कई परेशानियों का शिकार हो जाता है। अनियंत्रित मेटाबॉलिज्म का असर शरीर के वजन पर भी पड़ता है। थायरॉइड की समस्या से परेशान लोगों के लिए योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। आज हम आपको 3 ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जो आपके तनाव को कम कर आपको फुर्तीला बनााएंगे।

3 yoga poses for thyroid patients in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विपरीत करनी

इस योगासन का अभ्यास करना बहुत ही सरल है। थायरॉइड रोगियों के लिए यह योगासन बहुत लाभकारी है। इस आसन के करने से सिर दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द जैसी तमाम मुश्किलें दूर होती हैं। विपरीत करनी के अभ्यास के लिए दीवार के पास एक चटाई बिछा लें और पीछे की ओर झुकते हुए लेट जाएं। उसके बाद अपने पैर और कूल्हे को दीवार के सहारे लगाकर ऊपर की तरफ उठा लें इस अवस्था में हाथों को शरीर से दूर रखें। ऐसा आपको 5 से 10 मिनट तक करना होगा उसके बाद आप उठकर बैठ जाएं और कुछ देर तक आराम करें। यदि आपको गर्दन दर्द की समस्या है तो आपको इस योगासन को करने से बचना चाहिए।

3 yoga poses for thyroid patients in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हलासन

इस आसन का अभ्यास करना थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन बहुत ही लाभकारी है। थ सबसे पहले जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें। अब अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें। अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 yoga poses for thyroid patients in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मत्सयासन

इस आसन को फिश पोज भी कहते हैं। इससे आपका कमर दर्द ठीक होता है और आपके गर्दन की चर्बी भी कम होती है। इससे रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। इस योग को करने से कंधे, गर्दन, कमर में खिंचाव महसूस होता है, जिससे मांसपेशियों का तनाव दूर होता है। यदि आपको कब्ज की समस्या है तो यह आपको उससे निजात देने में लाभकारी होगा। यह योग घुटने के दर्द को कम करता है, साथ ही यह आंखों के लिए भी अच्छा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed