World Population Day 2023: बढ़ती जनसंख्या दुनियाभर के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गई है। जनसंख्या वृद्धि की वजह से अशिक्षा, बेरोजगारी, भुखमरी और गरीबी बढ़ रही है। हर दिन लाखों की संख्या में बढ़ रही जनसंख्या लगभग सभी देशों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ये गंभीर बात है कि दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भारत बन चुका है, जबकि चीन खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है।
World Population Day 2023: आज है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें क्यों और कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:02 AM IST
सार
यूएनएफपीए की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन (142.86 करोड़) पहुंच गई है, वहीं चीन की आबादी 1,425.7 मिलियन (142.57 करोड़) है। आंकड़ों के आधार पर भारत 2.9 मिलियन यानी 29 लाख के अंतर से चीन से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन